Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, कौन सा राज़ खोलते हैं आपके होंठ आपकी सेहत के बारे में
लब तक आपके होंठो पर लिपस्टिक लगी रहती है, तब तक आपका स्टाइल जानदार होता है। मगर जैसे ही आप होंठो से रंग उतार देती हैं, वैसे ही आपके होंठ आपकी सेहत से जुड़ी असलियत बयां करने लगते हैं।
जी हां, अंदर से आपकी सेहत कैसी है, यह बात आपके होंठ आराम से बयां कर सकते हैं। नर्म, नाजुक और खूबसूरत होंठ भला किसे नहीं चाहिये पर अगर होंठो का रंग बदल जाए और उनमें दरारें साफ दिखाई दें, तो समझिये कि दाल में जरुर कुछ काला है।
तो चलिये जातने हैं, होंठ और आपकी सेहत में क्या कनेक्शन है...

सूजे होंठ
अगर आपके होंठ सूजे हुए दिखाई दे रहे हैं, तो आप इसका इल्जाम अपनी नई लिप्स्टिक पर डाल सकती हैं। यह संकेत एलर्जिक रिएक्शन के हो सकते हैं। कई बार आप जो खाती हैं,वह भी रियेक्शन दिखा सकते हैं।

फटे होंठ
अगर आपके अंदर पोष की कमी है, तो इसका संकेत साफ तौर पर आपके होंठो पर दिखाई दे सकता है। अगर आपके होंठ जल्दी जल्दी सूख जाते हैं या फिर होंठ फटे होने के साथ उनमें दर्द भी होता है, तो आपके अंदर जिंक, आयरन, विटामिन बी3 और बी6 की कमी हो सकती है।

होंठो पर किसी किस्म का घाव
अगर आप हर वक्त तनाव से घिरी रहती हैं, तो आपके होंठो पर घाव उभर आएंगे। या फिर आपक दिनभर थकी रहती हैं, बहुत ज्यादा काम करती हैं, तो आपको यह समस्या हो सकती है। यह ओरल कैंसर का भी लक्षण हो सकता है।

सूखे होंठ
अगर होंठ हर वक्त सूखे रहते हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपके अंदर पानी की कमी हो।

होंठो पर बंप
होंठो दर्द भरे बंप होते हैं तो यह ठंड का असर ना हो कर इम्यून सिस्टम की कमजोरी भी हो सकती है।

मुंह के किनारों पर दरारें
अगर मुंह से हर वक्त थूक निकलता रहता है या फिर आप डेन्चर पहनते हैं, तो मॉइस्चर आपके मुंह के कोनों में जमा हो कर यीस्ट इंफेक्शन पैदा कर सकता है। जहा हूआ यीस्ट, मुंह में एक कट के रूप में देखा जा सकता है।

अगल रंग का नज़र आना
अगर आपको लगता है कि आपके होंठो का रंग कई दिनों से बदला बदला नजर आ रहा है, और वह ठीक नहीं हो रहा है तो अपने यह संकेत लीवर की खराबी का भी हो सकता है। स्मोकिंग भी एक और कारण हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
