Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
मुंह की बदबू दूर करने के लिये घर पर ऐसे बनाइये माउथ वॉश
हर किसी का मानना होता है कि प्यारी सी मुस्कराहट किसी भी व्यक्ति को सुंदर बना सकती है। अच्छी मुस्कराहट के लिए, उत्तम स्वभाव के साथ-साथ चमकते साफ दांत भी बहुत जरूरी होते हैं।
दांतों को चमकाने के लिए अप्राकृतिक तरीकों से बेहतर है कि कुछ प्राकृतिक घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जाएं। चमकते दांतों को पाने के लिए सबसे जरूरी होता है उन्हें पूरे दिन साफ बनाएं रखना, जो कि काफी मुश्किल होता है। दांतों में इन दिनों गंदी फूड हैबिट के कारण कैविटी की समस्या काफी ज्यादा रहती है, ऐसे में दांतों सम्बंधी कई रोग हो जाते हैं।
दांतों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाना काफी सरल और लागतरहित है। आइए मुँह को स्वस्थ और दांतों को चमकदार बनाएं रखने के लिए कुछ घरेलू माउथवॉश के बारे में जानते हैं:

माउथवॉश 1:
सामग्री - बेकिंग सोडा, टी ट्री ऑयल, पिपरमेंट ऑयल और पानी।
लाभ - इस सामग्री से तैयार माउथवॉश, दांतों को चमकदार और साफ बना देता है। साथ ही पिपरमेंट का ताजा फ्लेवर मुँह को फ्रेश बनाएं रखता है।
प्रक्रिया - दो चम्मच बेकिंग सोडा, दो बूंद टी ट्री ऑयल और दो बूंद पिपरमेंट ऑयल की लें और उसमें थोड़ा सा गर्म पानी डालकर अच्छे से मिला लें। इससे दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें। काफी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

माउथवॉश 2:
सामग्री - लौंग, दालचीनी ऑयल और पानी।
लाभ - इन सामग्रियों से तैयार माउथवॉश से कुल्ला करने पर ताजगी महसूस होती है और मुँह से गंदी बदबू नहीं आती है। इस माउथवॉश में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों में कीटाणु नहीं होने देते हैं।
प्रक्रिया - एक कप में थोड़े गर्म पानी में दोनो प्रकार के तेलों को मिला लें। इस मिश्रण से प्रतिदिन कुल्ला करें तो लाभ मिलेगा। अगर आप चाहें तो इसे काफी ज्यादा मात्रा में बनाकर फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं ताकि रोज-रोज बनाने का झंझट न रहें।

माउथवॉश 3:
सामग्री - सेब का सिरका और पानी।
लाभ - सेब का सिरका काफी लाभकारी होता है इससे दांतों मं कीटाणुओं की समस्या दूर हो जाती है और दांत हमेशा दमकदार बने रहते हैं। दांतों की मजबूती भी इस मिश्रण से कुल्ला करने पर आती है।
प्रक्रिया - तीन चम्मच सेब के सिरका और गर्म पानी को लें। इसे अच्छे से हिलाकर मिला लें और दिन में तीन बार इस माउथवॉश से कुल्ला करें।

माउथवॉश 4 :
सामग्री - नींबू, ग्लिसरीन और पानी।
लाभ - नींबू में काफी अम्लीय गुण होते हैं जो दांतों को सफेद बनाएं रखते हैं और उन पर गंदगी जमा नहीं होने देते हैं। वहीं ग्लिसरीन से दांतों में संक्रमण नहीं होता है। और मसूडे भी स्वस्थ रहते हैं।
प्रक्रिया - दो चम्मच ग्लिसरीन लें और इसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिला लें। इसे अच्छे से फेंट लें और फिर इससे कुल्ला करें। यह माउथवॉश दिन में दो से तीन बार करने पर काफी लाभ देता है।

माउथवॉश 5:
सामग्री - एलोवेरा, बेकिंग सोडा, पिपरमेंट तेल और पानी।
लाभ - इस सामग्री से तैयार माउथवॉश को इस्तेमाल करने से हानिकारक माइक्रोबेस का अंत हो जाता है और गंदगी भी साफ हो जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं जो मसूडों को मुलायम और स्वस्थ बनाते हैं। साथ ही मुँह में गंदगी भी नहीं होती है।
प्रक्रिया - दो चम्मच बेकिंग सोडा और दो चम्मच पिपरमेंट तेल लेकर एलोवेरा जूस में अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण में थोड़ा गर्म पानी डालें और अच्छे से फेंट लें। इस मिश्रण से नियमित कुल्ला करें।

माउथवॉश 6:
सामग्री: नीम का जूस, पिपरमेंट ऑयल और पानी।
लाभ - नीम को प्राचीन काल से दातों के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। दांतों में संक्रमण को भी ये माउथवॉश दूर कर देता है।
प्रक्रिया : एक ब्लेंडर में नीम की कुछ पत्तियों को अच्छी तरह पीस लें और इस जूस में दो चम्मच नीम का रस और दो चम्मच पिपरमेंट तेल मिलाएं। इस प्रकार, एक बढिया माउथवॉश तैयार हो जाता है जो आपके मुँह को सारा दिन ताजा बनाएं रखने में कारगर है।



Click it and Unblock the Notifications
