Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शरीर में विटामिन D की कमी पूरी करते हैं ये 5 स्त्रोत
शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने में विटामिन डी सबसे अह्म भूमिका निभाता है। विटामिन डी के कारण, शरीर की हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं और शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत हो जाता है।
विटामिन डी की कमी से हड्डियों में मजबूती नहीं आती है और कुछ अध्ययन में ऐसा पाया गया है कि शरीर की प्रतिरोध क्षमता को मजबूत बनाने वाली सफेद रक्त कणिकाएं, विटामिन डी की रिसेप्टर्स होती हैं।
विटामिन डी के निम्न स्तर के कारण, शरीर की ऊर्जा क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यहां हम आपको 5 तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप विटामिन डी के स्तर को शरीर के मुताबिक कर सकते हैं:

1. विटामिन डी का एक प्रकार विटामिन डी3, त्वचा के लिए लाभकारी होता है जो त्वचा को पराबैंगनी किरणों के सम्पर्क में आने पर उस पर बुरी प्रक्रिया होने से बचाता है। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे ते धूप में त्वचा के सम्पर्क में आने पर भी यह विटामिन डी3, त्वचा को चार्मिंग बनाएं रखता है।

2. सॉल्मन, साराडिनेस और टुना; जैसी मछलियां, विटामिन डी के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत होती हैं। इनके सेवन से विटामिन डी की कमी को शरीर से दूर किया जा सकता है। वैसे, अंडे में भी विटामिन डी की मात्रा काफी अच्छी होती है। प्रतिदिन दो अंडे का सेवन, जीवन में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होने देगा।

3. दूध और दूध से बने उत्पाद भी विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत होते हैं। ये शरीर को मजबूत बनाते हैं। हाल ही में क्लीनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबोल्जि़म के जर्नल में विटामिन डी के कई लाभों के बारे में बताया गया है।
4. कॉड लिवर में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में बीमार बच्चों को या जिन्हें रिकेट्स हो, उन्हें ये दिया जाता था। ताकि उनकी हड्डियों की कमजोरी को दूर किया जा सकें। कॉड लिवर फिश ऑयल भी विटामिन डी की कमी को दूर कर देता है।

5. विटामिन डी की कमी होने पर गाजर का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। गाजर का जूस, ऐसे में काफी फायदा करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications