Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बार बार मुंह सूखने की समस्या के लिये घरेलू उपचार
आपका मुंह कई कारणों से सूख जाता है। यहं इस लेख में हमने मुंह सूखने की समस्या के लिए घरेलू उपचार बताए हैं।
क्या आपका मुंह अकसर सूख जाता है? ऐसी स्थिति में मुंह में सूखेपन का एहसास होता है, अधिक प्यास लगती है और भोजन का स्वाद भी नहीं आता तथा इसके साथ साथ मुंह से बदबू भी आती है। तो मुंह सूखने की इस समस्या से कैसे निपटा जाए?
सूखे मुंह की समस्या से निपटने के लिए कई दवाईयां उपलब्ध हैं। परन्तु सभी उपलब्ध उपचारों में घरेलू इलाज सबसे बेहतर है।
मुंह सूखने के कई कारण हो सकते हैं। मुंह में लार के कम होने से मुंह सूखने लगता है। ऐसा तब होता है जब कोई डिहाईड्रेशन, थकान, तनाव, हार्मोन्स में परिवर्तन से ग्रसित हो या वे लोग जो बहुत अधिक धूम्रपान करते हों या शराब का सेवन अधिक करते हों उन्हें भी मुंह सूखने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मुंह सूखने की जो समस्या होती है उसके लिए घरेलू उपचार सबसे बेहतर साबित हुआ है।
मुंह सूखने की समस्या उन लोगों को भी होती है जो किसी तरह का उपचार ले रहे हों जैसे कीमोथेरेपी, रेडिएशन या डाइबिटीज और कुछ मस्तिष्क की कुछ विशेष समस्याओं के मरीज़ आदि। मुंह सूखना केवल एक समस्या नहीं है बल्कि इसके कारण व्यक्ति अपना आत्मविश्वास भी खो देता है। अत: मुंह को सूखने से रोकने के लिए यहाँ कुछ उपचार बताए गए हैं। आइये देखें।

1. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना:
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मुंह में सलाइवा (लार) बनी रहती है जो मुंह को सूखने से रोकती है। पानी के साथ साथ फलों के ताज़े रस पीने की सलाह भी दी जाती है।

2. सौंफ:
सौंफ में फ्लावोनाइड्स होते हैं जो लार के उत्पादन में सहायक हैं। सौंफ के कुछ दाने लेकर उसे चबाएं; इससे मुंह भी नहीं सूखेगा और मुंह से बदबू भी नहीं आएगी।

3. नीबू:
एक गिलास पानी में नीबू के रस की कुछ बूँदें और थोडा सा शहद लेकर अच्छे से मिलाएं और इसे पूरे दिन पीते रहें। इससे मुंह में लार बनती रहेगी और मुंह नहीं सूखेगा।

4. एलोविरा:
प्रतिदिन एक छोटा कप एलोविरा जूस पीने से मुंह में लार बनी रहती है और इस प्रकार मुंह सूखने की समस्या नहीं होती।

5. लाल मिर्च:
अपने सलाद या सूप पर लाल मिर्च छिडकें। इससे लार का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है और मुंह सूखता नहीं है।

6. सेलेरी:
अपने दैनिक आहार में सेलेरी की थोड़ी मात्रा लेने से भी सलाइवा का उत्पादन बढ़ जाता है और इससे मुंह सूखता नहीं है।

7. इलायची:
जब भी आपको मुंह सूखा लगने लगे तब या दो इलायची के दाने चबाएं। इससे मुंह सूखेगा नहीं।

8. अदरक:
सलाइवा को उत्तेजित करने के लिए और मुंह को सूखने से बचाने के लिए अदरक एक उत्तम घरेलू उपचार है। जब भी आवश्यक हो अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसे चबाएं।

9. बेकिंग सोडा:
थोडा सा बेकिंग सोडा, एक-एक चम्मच नमक और शक्कर और कुछ बूँदें नीबू का रस लें। इसे एक गिलास पानी में अच्छी तरह मिलाएं और पी लें। इससे डिहाईड्रेशन नहीं होता। डायरिया और अधिक व्यायाम करने के कारण भी डिहाईड्रेशन हो सकता है।

10. नमक के पानी से गरारे करना:
एक गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें थोडा नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। इस पानी से दिन में 2-3 बार गरारे करें। इससे मुंह में लार अधिक बनती है और मुंह सूखता नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
