Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
मेनोपॉज के दौरान योनि में होने वाले बदलाव को कैसे संभाले
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे परिवर्तन होते हैं जिनमें से एक परिवर्तन उनकी योनि में होने वाला सूखापन भी है। बोल्डस्काई इस समस्या से निपटने के बारे में दे रहा है महिलाओं को कुछ खास टि
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे परिवर्तन होते हैं जिनमें से एक परिवर्तन उनकी योनि में होने वाला सूखापन भी है। बोल्डस्काई इस समस्या से निपटने के बारे में दे रहा है महिलाओं को कुछ खास टिप्स।
मेनोपॉज के चरण में आ चुकी महिलाओं को कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक दिक्कतों को झेलना पड़ जाता है। मेनोपॉज के दिनों में उसके शरीर को बदलाव की कई अवस्थाओं को देखना पड़ता है जिनमें से एक अवस्था, योनि में होने वाला सूखापन होता है जो उन्हें असहज बना देता है।

कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि उन्हें कोई बीमारी हो गई है बल्कि ऐसा नहीं है। ये मेनोपॉज का ही एक हिस्सा है जो कि शरीर में ऑस्ट्रेजन की कमी के कारण हो जाता है। कई बार ये मात्रा में इतना कम होता है कि महिलाओं को इसके बारे में पता भी नहीं चलता है।
महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान, ऑस्ट्रेजन नामक हारमोन की कमी हो जाती है और योनि अपनी शक्ति खो देती है। चूँकि ये हारमोन योनि को शिथिल होने से रोकता है ऐसे में इसके कम होने पर योनि ढीली हो जाती है और सेक्स की इच्छा भी कम होने लगती है।

ऐसा होने पर योनि से सेक्स के दौरान निकलने वाला स्त्राव भी नहीं निकलता है। साथ ही योनि में सूखापन भी आ जाता है।
इस परिवर्तन की वजह से सेक्स करने पर महिला को दर्द महसूस हो सकता है। कई बार महिलाएं, संभोग करने से इंकार भी कर देती है।
चलिए हम बात करते हैं कि इस दौर से गुजरने वाली महिलाएं किस प्रकार इस समस्या को हैंडल कर सकती हैं और आसानी से इस चरण को पार कर सकती हैं।

इस समस्या के होने पर महिलाओं को योनि में कोई मॉश्चराइजर लगा लेना चाहिए और उनहें आराम करना चाहिए। ल्यूब्रिकेंट के तौर पर नारियल का तेल सबसे सही रहता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टी होती है जो योनि में किसी भी प्रकार के संक्रमण को होने से रोकती है।
साथ ही आप कोई योनि क्रीम को डॉक्टर सेसलाह लेकर लगा सकते हैं। इससे आपको सूखेपन की वजह से होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा। अगर समस्या बहुत ज्यादा महसूस होती है तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications