Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिये होम्योपैथी के बारे में ऐसी बातें जो कोई नहीं बताता
इंसान ने मेडिकल साइंस की मदद से काफी तरक्की कर ली है और कई बीमारियों का इलाज भी ढूंढ निकाला है। ऐसा ही एक उपचार है होमियोपैथी और होमियोपैथी के विषय में कुछ रोचक तथ्य हैं जो आपको पता होना चाहिए।
जैसा कि हम जानते हैं कि मनुष्य को उपचार की कई विधियां जैसे एलोपैथी, आयुर्वेद, होमियोपैथी और यूनानी के बारे में पता है।
Snapdeal Unbox Diwali Sale (Oct 12th to 14th) Upto 90% Cashback
एलोपैथी को मुख्यधारा में इस्तमाल किया जाने वाला उपचार भी कहा गया है और यह सबसे ज़्यादा कारगर उपचार भी माना जाता है।

एलोपैथी में केमिकल वाली गोलियां होती हैं और दवाइयां होती हैं जो कई तरह के विकार को ठीक कर देती है। हम में से कई लोग एलोपैथी उपचार करते हैं। आयुर्वेद या होमियोपैथी को वैकल्पिक उपचार माना जाता है और ज़्यादा मशहूर नहीं हैं।
हालांकि, कई लोग यह मानते हैं कि यह वैकल्पिक उपचार ही ज़्यादा फायदेमंद होते हैं और इनमें कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते क्योंकि इनमें भारी मात्रा में केमिकल नहीं होते।
होमियोपैथी ने वैकल्पिक उपचार के रूप में अपनी अच्छी जगह बना ली है और धीरे धीरे लोगों में इसकी पहुँच बढ़ रही है। होमियोपैथी के विषय में कुछ तथ्य हैं जिनके बारे में शायद आप न जानते हों।

तथ्य 1
होमियोपैथी का मानना है कि दवाई से शरीर के रोग से लड़ने की क्षमता बढ़नी चाहिए ताकि सिर्फ दिख रहे लक्षण का ही समाधान न निकले पर परेशानी से जड़ से छुटकारा पाया जा सके।

तथ्य 2
ज़्यादातर होम्योपैथिक दवाइयां इंसान के पूरे स्वास्थ्य को सुधारने में विश्वास रखते हैं और सिर्फ एक लक्षण पर केंद्रित नहीं होती।

तथ्य 3
कई लोग यह मानते हैं कि जब असर दिखाने की बात आती है तो होमियोपैथी दवाइयां धीरे काम करती हैं। हालांकि, एक्जिमा, आर्थराइटिस और अस्थमा जैसी बीमारियों में होमियोपैथी ने अच्छे परिणाम दिए हैं।

तथ्य 4
इस मान्यता के खिलाफ कि होमियोपैथी छोटी बीमारियों में असरदार साबित होती है, इसने बड़ी बीमारियां जैसे निमोनिया, टॉन्सिलाइटिस, हेपेटाइटिस, साइनोसाइटिस आदि का कारगर उपचार किया है।

तथ्य 5
शोध से पता चला है कि संक्रमण में होम्योपैथिक, एंटीबायोटिक से ज़्यादा कारगर साबित होता है। एंटीबायोटिक माइक्रोब को उस समय के लिए दबा देता है पर होमियोपैथी शरीर की बिमारी से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

तथ्य 6
कई लोग यह मानते हैं कि होमियोपैथी 'फेथ हीलिंग' करता है और इससे प्लासीबो इफ़ेक्ट आता है। हालांकि, सच्चाई यह है कि होमियोपैथी साइंस से जुड़ा है और यह काफी कारगर भी है।

तथ्य 7
होमियोपैथी में कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते क्योंकि यह दवाई ज़्यादातर पेड़ पौधे, खनिज और प्राकृतिक चीज़ों से बनती हैं।

तथ्य 8
होमियोपैथ द्वारा दिए गए निर्देश को मानना चाहिए, जैसे दवाई कब खाएं, कितनी बार खाएं, दवाई के साथ किस तरह का खान पान होना चाहिए ताकि दवाई ज़्यादा असरदार हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications