Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
जानें, गर्दन की अकड़न को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
गर्दन की जकड़न को दूर करने के लिए प्राकृतिक उपचारों का उपयोग सदियों से होता आया है। इसके परिणाम आश्चर्यजनक होते हैं।
कई घंटों तक कम्प्यूटर पर काम करते समय सही तरीके से न बैठने से तथा अन्य कारणों से जैसे भारी वज़न उठाने से या गलत तरीके से सोने के कारण गर्दन में जकड़न आ जाती है।
धीरे धीरे इसके कारण सिर, कंधों और हाथों में भी दर्द शुरू हो जाता है। शुरू में यह कोई गंभीर समस्या नहीं लगती परन्तु यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया और इसका उपचार नहीं किया गया तो बाद में यह एक गंभीर समस्या बन सकती है।
Myntra Fashionotsov! Oct 22nd & 23rd Get Upto 60% Cashback
इसके कारण आपके दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं और आपको सोने में भी तकलीफ हो सकती है। यहाँ गर्दन की जकड़न को दूर करने के लिए 10 घरेलू उपचार बताए गए हैं। आइए देखें:

1. नारियल के गर्म तेल से मसाज: थोडा सा नारियल का तेल लें और इसे गरम करें। गर्म पानी से नहाने के बाद गर्दन की प्रभावित जगह पर इस गरम नारियल तेल से मसाज करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

2. सरसों के गर्म तेल से मसाज: गर्दन की जकड़न को दूर करने के लिए सरसों का तेल एक अच्छा विकल्प है। थोडा सा सरसों का तेल लें, इसे गर्म करें और प्रभावित जगह पर लगायें।

3. कोल्ड कम्प्रेस (ठंडा सेंक): एक साफ़ टॉवेल लें, इसमें कुछ बर्फ़ के टुकडें डालें और इसे गर्दन पर रखें। इसे 10 मिनिट तक रखें और बाद में हटा दें। ऐसा 5-6 बार करें। यह दर्द को दूर करने के साथ जकड़न को भी दूर करता है।

4. हॉट कम्प्रेस (गर्म कम्प्रेस): गर्म पानी की के बोतल या गर्म पानी में भीगा हुआ टॉवेल लें तथा जकड़ी हुई गर्दन पर लगभग 10 मिनिट तक रखें। इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और जकड़न कम होती है।

5. सेंधा नमक से नहाना: सेंधा नमक सूजन और गर्दन की जकड़न को कम करता है। नहाने के पानी में 4-5 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इस पानी से नहायें। और यदि संभव हो तो अपनी गर्दन को सेंधा नमक के पानी में डुबाकर रखें।

6. एप्पल सीडर विनेगर: इसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं। एक रुमाल या पेपर नेपकिन को एप्पल सीडर विनेगर में भिगायें और गर्दन में जकड़न वाली जगह पर रखें। इसे कुछ मिनिट तक रखें। इससे आपको आराम मिलेगा।

7. हल्दी: हल्दी में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं। एक चम्मच हल्दी लें और उसे एक गिलास दूध में मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और गर्म करें। इसे दिन में दो बार शहद के साथ पीयें। इससे दर्द और जकड़न कम होती है।

8. यूकेलिप्टस ऑइल: यूकेलिप्टस ऑइल में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं जो दर्द के साथ साथ सूजन को भी कम करते हैं। यूकेलिप्टस ऑइल की कुछ बूँदें जकड़न की जगह पर लगायें और इसे धीरे धीरे मलें।

9. पेपरमिंट ऑइल: थोडा सा गर्म ऑलिव ऑइल लें और इसमें पेपरमिंट ऑइल मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिलाएं और गर्दन पर लगायें। इससे दर्द के साथ साथ जकड़न से भी आराम मिलता है।

10. गर्दन के कुछ व्यायाम: सिर को थोडा ऊपर और नीचे और फिर बाजू में झुकाएं। इससे गर्दन की जकड़न और दर्द से आराम मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications