Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
गर्मी के प्रकोप से कैसे बचा जाए, जानें कुछ Tips
गर्मियां आते ही हर किसी को तबियत खराब होने का डर सताने लगता है। गर्मियों में जब तापमान का पारा चढ़ जाता है तो गर्मी और उमस के साथ बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में अच्छा है कि आप ढेर सारे बचाव के प्रबन्ध कर लें क्योंकि बीमार होना किसी को भी अच्छा नहीं लगता।
गर्मियों में अपने शरीर को पानी से तर रखना एक सबसे बड़ी टिप है, जिसे हर किसी को माननी चाहिये। इसके अलावा हेल्दी डाइट अपना कर आप गर्मी के प्रकोप से बचे रह सकते हैं।
गर्मियों में कुछ ऐसे आहार खाने से बचना चाहिये जो शरीर को गर्म रखते हैं जैसे, मेवे या फिर लहसुन-प्याज आदि। आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्मी के प्रकोप से किस तरह से बचा जाए। तो ज़रा ध्यान से पढ़ियेगा ये आर्टिकल...

पानी का सेवन बढ़ाएं
गर्मियों में पानी का सेवन बढ़ा देना चाहिये शरीर में डीहाइड्रेशन ना हो। गर्मी में पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी पीने से बॉडी का टंपरेचर बना रहता है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं हो पाती।

कैफीन का सेवन कम करे
कैफीन और अन्य पेय पदार्थों का सेवन कम करना चाहिये क्योंकि यह शरीर में शुगर लेवल बढ़ा देती है जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा यह शरीर में पानी की कमी भी करती है।

ठंडे पेय पदार्थ से दूर रहें
गर्मियों में आप चाहें जितना ठंडा पानी पी लें लेकिन उससे आपकी प्यास नहीं बुझने वाली। पेय पदार्थ का ठंडा तापमान रक्त वाहिकाओं को जकड़ लेता है, जिससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है।

ड्राई फ्रूट्स सा कम सेवन करें
ड्राई फ्रूट्स काफी हेल्दी और पौष्टिक होते हैं। लेकिन वे शरीर की गर्मी भीबढ़ाने का काम करते हैं इसलिये इसे गर्मियों में नहीं खाना चाहिये। आप ड्राई फ्रूट्स की जगह पर ताजे फलों का सेवन कर सकते हैं। या फिर ड्राई फ्रूट्स को कुद समय के लिये पानी में भिगो कर खा सकते हैं।

शरीर को गर्म करने वाले आहार ना खाएं
पालक, मूली, लहसुन और प्याज आदि जैसे गरम पदार्थों का सेवन गर्मियों में नहीं करना चाहिये। इसके साथ मसालों का भी थोड़ा कम सेवन करें।

शक्कर युक्त आहार ना खाएं
शक्कर युक्त आहार शरीर में गर्मी पैदा करता है। इसलिये शहद आदि का सेवन थोड़ा कम करें।



Click it and Unblock the Notifications
