Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
क्या हर वक्त लगती है थकान? तो हो सकते हैं ये कारण...
क्या आपको हर समय जम्हाई, नींद और आलस महसूस होता हैं? क्या रात में आठ घंटे की नींद पूरी करने के बाद भी आप दिन भर थकान महसूस करते हैं? थकान का संबंध केवल रात में आपकी नींद से ही नहीं है बल्कि दिन भर में ऐसी कई चीजों से है जो आपको थकाती हैं।
कई बार कम ऊर्जा का कारण आपका रुटीन न होकर शारारिक अंसुतलन भी हो सकता है। आपके शरीर में ऊर्जा की कमी का कारण, शरीर के अंग ठीक से काम ना करना भी हो सकते हैं।
READ: थकान से लड़ने के 10 आसान तरीके
हर वक्त थकान लगने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है कि आपको हाइपोथायरायडिज्म या हाइपर्थाइरॉइडिज़म हो। इसके अलावा रात को ठीक से नींद ना आना या तनाव भी एक कारण हो सकता है, क्योंकि तनाव लेने से शरीर की काफी सारी ऊर्जा बर्बाद होती है। ऐसे में इन सात वजहों को जानने के बाद आपको उपचार में मदद मिल सकती है।

थायराइड ग्रंथि का ठीक से काम ना करना
अगर आप जल्दी थक जाते हैं और आपका वजन बढ़ रहा है साथ आपके पास इतना स्टैमिना नहीं है कि आप काम कर सके। तो हो सकता है कि आपकी थायराइड ग्रंथि ठीक से काम ना कर रही हो इससे हाइपोथायरायडिज्म भी कहते हैं।

थायराइड ग्रंथि अतिसक्रिय हो
अगर आप नर्वस रहते हैं, वजन कम होने के ही साथ हृदय की गति तेज़ हो रही हो, तो आपकी थायराइड ग्रंथि अतिसक्रिय है।

तनाव
तनाव लेने से भी ऊर्जा की कमी होती है। इससे पैल्पिटैशन्ज़ बढ़ जाती है साथ ही आप दिमागी रूप से व्याकुल रहते हों। इसलिए अपने आपको काम से छुट्टी दें, और अपने परिवार के साथ कही बहार घूमने जाएँ।

आयरन की कमी
शरीर में आयरन की कमी के कारण भी अधिक थकान महसूस होती हैं। हीमोग्लोबिन का स्तर सीधेतौर पर हमारे ऊर्जा के स्तर को प्रभावित करता है, क्योंकि इसकी कमी से अंगों को ऑक्सीजन कम मिलती है। आयरन की कमी के कारण भी शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अवरोधित होता है।

आयरन से भरपूर आहार
आपको हरी पत्ते दार सब्ज़ियाँ खानी चाहियें जैसे पालक, सेम, किशमिश, एप्रीकॉट, खजूर, सूखे बेर , लाल मांस, और मटर। साथी ही विटामिन सी से भरपूर आहार जैसे संतरे, पके फल, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, पपीता, और तरबूज भी लेना चाहिए जिससे बॉडी में आयरन जल्दी ऐब्सॉर्ब होगा

पोषक तत्व की कमी
हमे थकान और ऊर्जा की कमी तभी महसूस होती है जब हमारे शरीर को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। हमारे शरीर को अच्छा स्वास्थ्य के लिए रोज़ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भोजन चाहिए होता है।

ऊर्जा का स्तर बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ
अगर आपको थकान ज्यादा रहती है तो आपको विटामिन बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जैसे अंडे, लिवर, केले, संतरे, होल वीट , ओट्स , दही, और पनीर।



Click it and Unblock the Notifications
