Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पुरुषों को जरूर पता होनी होनी चाहिए यूटीआई से जुड़ी ये 5 बातें
पुरुषों को मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) का जोखिम महिलाओं की तुलना में कम है। हम आपको पुरुषों में यूटीआई कुछ प्रमुख तथ्य बता रहे हैं, जिन्हें हर आदमी को पता होना चाहिए।
पुरुषों को मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) का जोखिम महिलाओं की तुलना में कम है लेकिन अगर आप डायबिटीज या एसटीडी (यौन संचारित रोगों) जैसी किसी भी रोग से पीड़ित हैं, तो आपको इसका खतरा अधिक होता है।
इस मामले में 50 साल से ऊपर के पुरुषों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। क्या आप यूटीआई का घरेलू उपाय जानते हैं?
हम आपको पुरुषों में यूटीआई कुछ प्रमुख तथ्य बता रहे हैं, जिन्हें हर आदमी को पता होना चाहिए।

(1)
यूटीआई एक इन्फेक्शन है, जिससे मूत्रमार्ग, ब्लैडर, किडनी, प्रोस्टेट और अंडकोष को प्रभावित हो सकते हैं। अगर बैक्टीरिया किडनी में फैलता है, तो एंटीबायोटिक दवाओं के साथ यूटीआई का इलाज किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों का ग्लूकोज अधिक होने की वजह से इसका अधिक खतरा होता है। इनका ब्लैडर कमजोर होता है, जो पूरी तरह खाली नहीं हो पाता है और उससे इन्फेक्शन का खतरा होता है।

(2)
महिलाओं का मूत्रमार्ग पुरुषों की तुलना में छोटा होता है जिस वजह से पुरुषों को इसका कम जोखिम होता है। पुरुषों का कमर के आसपास का हिस्सा महिलाओं की तुलना में अधिक सूखा होता है। इसलिए महिलाओं को इसका अधिक खतरा होता है।

(3)
पुरुषों में यूटीआई की समस्या होने पर उन्हें पेशाब के समय दर्द, पेशाब में बदबू और ज्यादा पेशाब आता है। इतना ही नहीं इस दौरान पेशाब का रंग भी बदल जाता है। चूंकि इम्यून सिस्टम इन्फेक्शन से लड़ने की कोशिश करता है, तो पश शरीर में पैदा होती है, जिससे पेशाब खराब आता है।

(4)
सेक्स के दौरान बैक्टीरिया फैल सकता है जिससे एक पार्टनर से दूसरे को यूटीआई का खतरा होता है और सेक्स भी दर्दनाक हो सकता है। हालांकि, एंटीबायोटिक्स से इसका इलाज संभव है और आपकी सेक्स लाइफ नॉर्मल हो सकती है।

(5)
कई बार यूटीआई की समस्या टॉयलेट सीट से भी हो सकती है। वास्तव में टॉयलेट सीट से कई रोगों का खतरा होता है। टॉयलेट सीट की ऊपरी सतह इन्फेक्टेड होती है और अगर आपके निचले हिस्से में दाने या कट है, तो आपको भी इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
