Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
तेज पत्ते का तेल कर दे इन 7 बीमारियों की छुट्टी
इस तेल से कई प्रकार की दवाइयां बनती हैं और इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगस गुण होते हैं। अच्छी बात तो यह है कि आप इसे आराम से घर पर ही बना सकते हैं।
व्यंजनों में महक और सुगंध के लिए तेजपत्ते का उपयोग आमतौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेजपत्ते के तेल में भी कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं।
इस तेल से कई प्रकार की दवाइयां बनती हैं और इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगस गुण होते हैं। अच्छी बात तो यह है कि आप इसे आराम से घर पर ही बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिये आपको काफी धैर्य की जरुरत होगी। इस तेल में जब सारी सामग्री मिला दी जाती है तब इसे 40 दिनों के लिये मैरीनेट होने के लिये छोड दिया जाता है।
तो क्या आप भी इस तेल को बनाना चाहते हैं ? अगर हां, तो आइये जानते हैं इसकी विधि -

तेल कैसे बनाएं
जरुरत की सामग्री
- 15 ग्राम तेज पत्ते
- 1 कप बादाम तेल, लगभग 200 ग्राम
- 1 बड़ा जार या गिलास का कंटेनर
- सबसे पहले पत्तों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसमें धूल मिट्टी और कीड़े नहीं लगे हुए होने चाहिये।
- फिर कंटेनर को भी साफ कर लें और उसमें साफ पत्तों को डालें।
- उसके बाद ऊपर से बादाम तेल डालें।
- अब जार को अच्छी तरह से बंद कर दें। और 40 दिनों का इंतजार करें।
- आपका तेल 40 दिनों के बाद इस्तमाल करने के लिये तैयार हो जाएगा।
बनाने की विधि -

यह तेल मासपेशियों को रिलैक्स करता है
इस तेल से मालिश करने पर मसल्स रिलैक्स होती हैं और खून का संचालन पूरे शरीर में होता है। इसलिये तो इस तेल को माइग्रेन और सिरदर्द के लिये प्रयोग किया जाता है।

बुखार से राहत दिलाए
अगर आपको सर्दी या जुखाम हो जाए, तब यह तेल वेपर की तरह काम करता है। यह तेल इंफेक्शन को दूर करता है, शरीर में गर्मी पैदा करता है।

इसमें एंटीबायोटिक होता है
शरीर पर ढेर सारे बैक्टीरिया, माइक्रोब्स और फंगस को बढ़ने से रोकता है। आप इस तेल से छोटे मोटे घाव, जलन, फोड़े आदि को लगा कर ठीक कर सकते हैं। इसके अलावा इस तेल से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

हमारी त्वचा के लिये भी अच्छा
इस तेल में मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह तेल हमारी त्वचा के लिये काफी जरुरी है, जिसे लगाने से त्वचा मुलायम, साफ और कीटाणुरहित बनती है।

बालों को बढाए
सिर में रूसी है तो वह इस तेल से दूर हो सकती है इसके अलावा यह सिर में खून का संचालन बढाता है और बालों की ग्रोथ को बढाता है। इससे सिर की जुओं से भी मुक्ती मिलती है।

नींद लाने में असरदार
अगर अच्छी नींद नहीं आती तो 10 बूंद तेज पत्ते के तेल में 2 या 3 बूंद स्वीट ऑरेंज ऑइल और 1 बूंद बादाम का तेल मिक्स करें और सिर पर लगा कर मसाज करें।

तनाव के लक्षणों से छुटकारा दिलाए
2 बूंद तेज पत्ते के तेल में 4 बूंद काली मिर्च का तेल, 1 बूंद जोजोबा ऑइल मिक्स करें और लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
