Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चुइंगम चबाना भी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले फायदे
हाल ही में ऑस्कर अवार्ड विजेता एक्ट्रेस ब्राई लार्सन ने बताया कि चुइंगम चबाने से उनका दिमाग ज्यादा अच्छे से काम करता है। हममे से ज्यादातर लोग कभी-कभार चुइंगम जरूर चबाते होंगे। हालांकि सभी लोग अलग-अलग कारणों से चुइंगम चबाना पसंद करते हैं। कुछ लोग मुंह को मीठा रखने के लिए चुइंगम खाकर मुंह चलाते रहते हैं तो कुछ लोग अपनी सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए चुइंगम चबाते हैं।
इसके अलावा कुछ लोग भोजन के बाद मुंह से लहसुन और प्याज की महक को दूर करने के लिए चुइंगम चबाते हैं तो कुछ लोग सिगरेट पीने के बाद चुइंगम खाते हैं ताकि मुंह की दुर्गंध दूर हो जाए।
अब हम उन हेल्थ टिप्स और न्यूज आर्टिकल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे यह पता चलता है कि चुइंगम चबाना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है या नहीं। बहुत सारे ऐसे पदार्थ जिसे हम रोजाना खाते हैं यहां तक कि चुइंगम चबाने की आदत के बारे में भी लोगों के कुछ अच्छे और कुछ बुरे राय हैं। हम सभी स्वस्थ रहने के लिए वो सारे उपाय करते हैं जिससे बीमारियां हमसे दूर रहें।
इसके लिए हम संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा धूम्रपान और शराब छोड़ने और अपने स्ट्रेस पर काबू पाने की कोशिश भी करते हैं। हम खुद को अपडेट रखने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें पढ़ते रहते हैं ताकि स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नई रिसर्च के बारे में हमें जानकारी मिलती रहे।
किसी चीज को सही तरीके से संयम के साथ करने पर हमे इसका फायदा जरूर मिलता है।
तो यहां चुइंगम चबाने के फायदे के बारे में पढ़िए जो आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकता है।

मेमोरी बढ़ाता है :
सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी में मनोवैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा हाल ही में किए गए एक रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना चुइंगम चबाने से ब्रेन में हिप्पोकैम्पस का रक्त प्रवाह बढ़ जाता है इसके साथ ही ब्रेन में आक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है। इससे दिमाग की सेल्स एक्टिव रहतीं है और इससे हमारी मेमोरी बढ़ती है।

स्ट्रेस कम करता है :
एक अन्य रिसर्च में पाया गया है कि चुइंगम तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि यह दिमाग में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है और ब्लड में कॉर्टिसोल जैसे स्टेस हॉर्मोन को उत्पन्न होने से रोकता है। इसकी वजह से स्ट्रेस कम होता है।

चिंता से राहत :
जिस तरह चुइंगम स्ट्रेस को कम करता है ठीक उसी तरह यह ब्रेन में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है और चिंता को कम करता है। इसलिए इंटरव्यू या किसी जरूरी मीटिंग से पहले चुइंगम चबाने से यह हमारे नर्व को शांत रखता है।

वजन घटाता है :
जब कभी भी आप भूख से परेशान होते हैं तो च्यूंइगम चबाने से आपकी भूख शांत होती है और इससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। यह आपके हेल्थ डाइड को बनाए रखता है और वजन कम करने में मदद करता है। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि जो च्यूंइगम आप चबा रहे हैं वो शुगर फ्री और कम कैलोरी वाला हो।

मिचली आने से रोकता है :
यदि आप यात्रा के दौरान बीमार पड़ जाते हैं या आपको बदहजमी की वजह से मिचली आती है तो मिंटी गम चबाने से काफी राहत मिलेगी। क्योंकि चुइंगम चबाने से अधिक लार उत्पन्न होती है जो पेट में उत्पन्न होने वाली एसिड को कम करती है जिससे मिचली नहीं आती है।

कब्ज नहीं होने देता :
चुइंगम का प्रयोग कब्ज को दूर करने के लिए भी किया जाता है क्योंकि मुंह में अधिक लार उत्पन्न होने से हमारी इंटेस्टाइन चिकनी हो जाती है जिससे मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है। हालांकि कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसके लिए डॉक्टर को दिखाने की भी जरूरत पड़ती है।

एसिडिटी कम करता है :
चुइंगम चबाने से मुंह में अधिक लार बनती है जो कि पेट में उत्पन्न होने वाले डाइजेस्टिव एसिड को कम करती है। यह कुछ देर के लिए एसिडिटी को कम कर देती है लेकिन एसिडिटी के स्थायी इलाज के लिए डॉक्टर को दिखाएं।

ज्यादा अलर्ट रखता है :
यदि आप काम करते हुए हर बार थकान और सुस्ती महसूस करते हैं तो च्यूंइगम चबाने से आप ज्यादा अलर्ट और एनर्जेटिक हो सकते हैं। क्योंकि यह शरीर में खून और दिमाग में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है।

कान के दर्द को कम करता है :
ज्यादातर लोगों को हवाई जहाज या अधिक ऊंचाई पर यात्रा करने पर कान में हवा के अधिक दबाव की वजह से दर्द होने लगता है। इस दौरान चुइंगम चबाने से कान से हवा बाहर निकलती है जिससे कान का दर्द कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
