Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
वर्कआउट के बाद अगर करेंगे ये 5 गलतियां तो नहीं होगा जिम का फायदा
व्यायाम करना हमेशा से ही स्वास्थय के लिए अच्छा माना जाता है और इसलिए हम सबको रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रह सकें।
लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें हैं जो यदि आप एक्सरसाइज करने के बाद करते हैं तो आपके लिए खतरनाक हो सकती हैं।
जी हाँ जैसे आप एक्सरसाइज करने के बाद टीवी देखने के लिए बैठ जाते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
आपमें से अधिकतर जिम जाने वाले कुछ ऐसी गलतियां रोज कर रहे हैं जिसकी वजह से आपको जिम का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है।
इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बता रहे हैं। अगर आप भी ये गलतियां रोज दोहरा रहे हैं तो आगे से ऐसा ना करें।

1. फैटी और ऑयली चीजों को ना खायें:
अगर आप वर्कआउट करने के बाद तली भुनी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने द्वारा किये वर्कआउट को बेकार कर रहें है उसका कोई मतलब नहीं है। बजाय इसके आप हेल्दी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट लें जोकि आसानी से पच सके और आप अपने आपको फिट रख सकें।

2. पानी पीना ना भूलें:
वर्कआउट करने के बाद अपने आप को हाइड्रेटेड रखें क्योंकि एक्सरसाइज करने के बाद बहुत ज्यादा मात्रा में शरीर से पानी निकलता है। वर्कआउट करने के बाद पानी पीना कभी ना छोड़ें।

3. अपने जिम वाले कपड़े बदल लें :
जिम करने में बहुत ही ज्यादा पसीना होता है और आपके जिम वाले कपडे पसीने से भीग जाते हैं इसलिए उन कपड़ों को तुरंत ही बदल लें क्योंकि पसीने की वजह से उनमें कीटाणु हो सकते हैं जिससे आपको स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. अपने को रिलैक्स करना ना भूलें:
यह बहुत जरुरी होता है कि जिम या योगा करने के बाद आप खुद को थोडा आराम दें जिससे कि आप आगे भी एक्सरसाइज कर सकें। इसके लिए आप थोडा स्ट्रेचिंग वगैरा कर सकते हैं।

5. अपने चेहरे को ना छुएं:
जिम करने के बाद आप अपने चेहरे को बिना हाथ धोये ना छुएं क्योंकि आप नहीं जानते होंगे कि जिम के उपकरणों को ना जाने कितने लोगों ने छुआ होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो कई तरह के कीटाणु आपके चेहरे पा आयेंगे जिससे आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
