Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय ना करें ये गलतियां
दौड़ना हमारे स्वास्थय के लिए बहुत ही अच्छा होता है लेकिन हम कभी कभी बदलते मौसम की वजह से यह काम नहीं कर पाते हैं। इसलिए जिम में मौजूद ट्रेडमिल हमारे लिए इस्तेमाल करना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।
अगर हम एक्सपर्ट्स की बात करें तो ट्रेडमिल हमेशा से ही दौड़ने के लिए एक अच्छा माध्यम है खासकर शहरों में जहां बहुत ज्यादा ही प्रदूषण होता है, इसलिए जिम जाकर ट्रेडमिल इस्तेमाल करना हमारे लिए अच्छा रहता है।
हालांकि बहुत अधिक संख्या में लोग इस ट्रेडमिल का इस्तेंमाल अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए करते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग अपने फिटनेस को अच्छा करने के चक्कर में कुछ छोटी छोटी गलतियां भी करते है। यहाँ हम लोगों द्वारा ट्रेडमिल इस्तेमाल करने में होने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताएँगे।

1. वार्मअप ना होना: बहुत से लोग ट्रेडमिल पर आते ही तेजी से दौड़ने का प्रयास करने लगते हैं जिसकी वजह से वो जल्दी ही थक जाते हैं और उसका पूरा फायदा नहीं ले पाते हैं। इसलिए ट्रेडमिल पर आने के बाद पहले धीरे धीरे लगभग 5 मिनट तक इस पर चलें। इसके बाद आप अपनी स्पीड को थोडा बढ़ाकर जॉगिंग के रूप में अपने आप को तब्दील करिए और उसके बाद तेजी से दौड़ना शुरू करें। ठीक ऐसा ही आप अपना सेसन ख़त्म करने के लिए करें और धीरे धीरे अपने को स्लो पोजिसन में लायें। ऐसा नहीं है कि यह तकनीक आपके लिए सेफ ही है लेकिन ऐसा करने से आप जल्दी नहीं थकेंगे और इस ट्रेडमिल का पूरा फायदा ले सकेंगे।

2. बहुत धीरे दौड़ना: अगर आप ट्रेडमिल पर तेज दौड़ने की बजाय जरुरत से ज्यादा धीरे दौड़ते हैं तो आप अपना फिटनेस गोल आसानी से नहीं पा सकेंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अक्सर यह देखा जाता है कि लोग जितना तेज बाहर मैदान पर दौड़ते हैं उसकी तुलना में वो ट्रेडमिल पर बहुत ही धीरे धीरे दौड़ते हैं। इसलिए आपको अपनी फिटनेस ठीक रखने के लिए इस पर बहुत मेहनत करनी होगी।

3. शरीर के झुकाव को नजरअंदाज करना: ट्रेडमिल में दौड़ने के दो पैरामीटर होते हैं एक तो स्पीड और दूसरा झुकाव। हम लोगों में से ज्यादातर लोग सिर्फ स्पीड पर ही ध्यान देते हैं और शरीर के झुकाव को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप शरीर के झुकाव को 0% पर ही रखेंगे तो आपको कोई विशेष फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि आप अपने शरीर को बाहर दौड़ने के दौरान मिलने वाले प्रतिरोध के मुताबिक ट्रेडमिल पर ढाल नहीं रहें हैं।

4. गलत पोजिसन में ट्रेडमिल करना: ट्रेडमिल करते समय यह ध्यान रखना बहुत जरुरी है कि आपका शरीर सही पोजीशन में रहे जिससे कि आप इसका लाभ ले सकें। अगर आप ट्रेडमिल के जरिये अपनी कैलोरी को कम करना चाहते हैं तो इसे करते समय अपना पूरा वजन अपने पैरों पर दें और अपने हाथ को स्थिर रहने दें। इसे करते समय आप यह ध्यान दें कि आपके कंधे और आपकी भुजायें हमेशा ही आपके पैरो की गति के अनुसार ही रहे, तब आप इसका फायदा ले पायेंगे।

5. इसे बोरिंग बनाना: कुछ बदलाव लाकर आप इस ट्रेडमिल को और अधिक मस्ती के साथ कर सकते हैं जैसे कि अगर आपको लगता है कि आप बोर हो रहें हैं तो आप म्यूजिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हमारी सलाह: जी हाँ ट्रेडमिल करते समय ये छोटी छोटी गलतियां हैं जो हम लोग अक्सर करते हैं जिसकी वजह से हमें नुकसान होता है। यदि आप अपने बॉडी को सही शेप में रखना चाहते हैं तो क्यों न आप कुछ एक्स्ट्रा करें जिससे कि आप इसका सही लाभ ले सकें। इसलिए आप ऊपर बताये गये तरीकों को अपनायें और ट्रेडमिल करने का पूरा लाभ लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
