Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अंडरवियर पहनने से पहले ना करें ये 6 गलतियां, हो सकती है ये समस्याएं

अंडरवियर के बारे में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो किसी दूसरे से बात करते होंगें। हालांकि ये ठीक भी है क्योंकि यह कोई बात करने का टॉपिक नहीं है लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप अपने अंडरवियर पर ध्यान ही ना दें। अमूमन कई लोग ऐसे हैं जो कई दिनों तक अपने अंडरवियर को धुलते भी नहीं हैं। आपको बता दें कि अंडरवियर से जुड़ी छोटी छोटी गलतियाँ भी आपके हेल्थ को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए पुरुष हो या महिलायें दोनों को अपने अंडरवियर का विशेष ध्यान रखना चाहिए और इसके रखरखाव पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आइये जानते हैं अंडरवियर से जुड़ी ऐसी ही कुछ और गलतियों के बारे में

गीले अंडरवियर
अधिकतर लोग यही गलती करते हैं कि उनका अंडरवियर ठीक से सूखा हुआ नहीं रहता है और वे इसे पहन लेते हैं या अंडरवियर पसीने से एकदम गीला रहता है लेकिन वे उसे बदलते नहीं हैं। आपको बता दें कि इस तरह पसीने युक्त अंडरवियर पहनने से जलन और यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा बहुत बढ़ जाता है।

टाइट फिटिंग
डॉक्टर हमेशा टाइट अंडरवियर पहनने से मना करते हैं क्योंकि इससे जननांगो के आस पास की नसें दब सकती हैं और ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है। इसलिए हमेशा ढीले अंडरवियर पहनें।

फैंसी फैब्रिक
कई लड़के लड़कियां फैंसी अंडरवियर खरीदने के चक्कर में उसके कपड़े की क्वालिटी देखते ही नहीं हैं। जबकि सैटिन, लेस या स्पेंडक्स जैसी फैब्रिक स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। इनमें से हवा आर पार नहीं हो पाती है जिस वजह से उस हिस्से में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से भी यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

केमिकल युक्त डिटर्जेंट
अगर आप अंडरवियर या अपने कपड़ों को धुलने के लिए तेज महक वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें कि ऐसे में डिटर्जेंट में मौजूद कुछ केमिकल आपके अंडरवियर के फैब्रिक में फंस जाते हैं। ये केमिकल आपकी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं और इनकी वजह से तेज खुजली, जलन और लाल धब्बे जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

थांग
थांग के इस्तेमाल के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि चलते समय यह आगे पीछे मूव करता रहता है। ऐसे में इ क्वाइल जैसे बैक्टीरिया पीछे से आगे की तरफ आ जाते हैं और वहां इन्फेक्शन फैलाने लगते हैं। इसे पहनने से मूत्र मार्ग से जुड़े इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

बार बार एक ही अंडरवियर पहनना
अगर आप बिना धुले एक ही अंडरवियर को लम्बे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे माहौल में बैक्टीरिया अंडरवियर के कपड़ों में भी पनपने लगते हैं। इसलिए कभी भी बिना धुले अंडरवियर को दोबारा ना पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
