Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से आने वाली गंध करती है ये इशारे
आपके प्राइवेट पार्ट्स से आने वाली गंध आपकी सेहत की परिचायक भी होती है। यहां तक कि शरीर के इन भागों से आने वाली गंध जीवनशैली, डाइट और अन्य कारकों के आधार पर बदलती रहती है।
आपके प्राइवेट पार्ट्स से आने वाली गंध आपकी सेहत की परिचायक भी होती है। यहां तक कि शरीर के इन भागों से आने वाली गंध जीवनशैली, डाइट और अन्य कारकों के आधार पर बदलती रहती है।
आपको शायद मालूम नहीं होगा कि स्वस्थ बैक्टीरिया भी इस गंध को प्रभावित करते हैं। जब स्वस्थ बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है तो ये गंध और ज्यादा तेज आने लगती है।
प्राइवेट पार्ट्स में हैल्दी पीएच लैवल सामान्यत: 4.5 होता है। इन अंगों में गंध, बैक्टीरिया और पानी की वजह से आनी शुरु होती है।
अगर इस गंध के साथ-साथ आपको प्राइवेट पार्ट्स में दर्द या जलन भी महसूस होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यौन अंगों से किस तरह की गंध आती है और ये गंध किस बात का संकेत देती हैं।

मछली जैसी गंध (फिशी)
अगर आपके यौन अंगों से मछली जैसी तेज गंध आती है तो इसका मतलब है कि आपको बैक्टीरिया वेजिनोसिस और ट्रिकोमोनिआसिस जैसा कोई इंफेक्शकन है। ऐसा अधिक मात्रा में बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण भी हो सकता है। आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।

यीस्ट
यीस्ट इंफेक्शन की वजह से भी यौन अंगों से गंध आने लगती है। अगर आपको अपने प्राइवेट पार्ट में खुजली के साथ-साथ कोई गंध भी आती है तो आपको यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।

अमोनिया
मूत्राशय संबंधी इंफेक्शन, छिद्रयुक्त आंत और बैक्टीरियल वेजिनोसिस के कारण भी यौन अंगों से अमोनिया जैसी गंध आती है। ऐसी स्थिति में अधिक से अधिक पानी पीएं और डॉक्टर से सलाह लें।

दुर्गंध
बहुत कड़ा और तेज व्यायाम या वर्कआउट करने से यौन अंगों से दुर्गंध आने लगती है। अगर आप इस तरह की दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने प्राइवेट पार्ट की शेविंग करें और पानी से उसे रोज़ साफ किया करें।

माहवारी
माहवारी के दौरान रक्तप्रवाह के कारण भी प्राइवेट पार्ट से गंध आना स्वाभाविक है। माहवारी के समय यौन अंग से आयरन के जैसी गंध आने लगती है।

ब्लीच
कभी-कभी प्राइवेट पार्ट से ब्लीच की तरह भी गंध आने लगती है। ऐसा सेक्स के दौरान इस्तेमाल की गई कॉन्डम में प्रयोग किए गए ल्यूब्रिकेंट्स और उसे बनाने में यूज़ हुए द्रव्य की वजह से होता है। इसलिए सेक्स के दौरान कॉन्डम का इस्तेमाल ज़रा संभलकर करें वरना आपको मुश्किल हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
