Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपकी इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा

जिस वातावरण में हम रहते हैं उसमें सूक्ष्म जीवाणु भी मौजूद हैं जो हमें किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचाते हैं। हमारे शरीर में ही ये जीवाणु प्रजनन कर अपनी संख्या बढ़ाते हैं। जब ये जीवाणु हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं तो संक्रमण फैलाते हैं जिससे हम बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
इन बैक्टीरिया और वायरस से हमें स्किन के इन्फेक्शन से लेकर कफ और कोल्ड जैसी संक्रामक बीमारियां पकड़ लेती हैं। इन जीवाणुओं की तरह कवक से भी महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में यीस्ट इन्फेक्शन हो जाता है। ये जीवाणु दूसरे व्यक्ति के शरीर से भी फैलते हैं इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम इन जीवाणुओं से छुटकारा पाने के लिए अपने शरीर को साफ रखें। हमारे शरीर में आंख और योनि दो ऐसे अंग हैं जिनकी सफाई अपने आप हो जाती है।
हमारी आंखों में एक तरल पदार्थ होता है जो उन्हें साफ-सुथरा, नम और स्वस्थ रखता है। ठीक इसी तरह योनि में भी एक तरल पदार्थ होता है जो अंदर के बैक्टीरिया को नष्ट कर पीएच लेवल को बनाए रखता है।

योनि के अंदर कुछ मात्रा में स्वस्थ यीस्ट मौजूद होते हैं। लेकिन जब इनकी संख्या बढ़ जाती है तो खुजली, जलन, तरल पदार्थों का स्राव और गंध जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।
योनि में यीस्ट इन्फेक्शन कैंडिडा नामक सूक्ष्म जीवाणु के कारण होता है। यह एक आम इन्फेक्शन है जिससे दुनिया की 75 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित होती हैं।
यहां हम रोजमर्रा की कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे महिलाओं में यीस्ट इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमें ऐसी आदतों को दूर कर लेना चाहिए।

1) अधिक चीनी खाने से
कैंडिडा नामक यीस्ट चीनी में तेजी से उत्पन्न होता है। इसलिए आप जितना अधिक मीठी चीजें खाएंगी, यीस्ट इन्फेक्शन होने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। यीस्ट इन्फेक्शन से छुटकारा पाने के लिए चीनी खाना कम करना बेहद जरूरी है।

2) देर रात तक जगने से
यदि आप देर रात तक जगकर काम करती हैं तो योनि में यीस्ट इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। हमारे योनि की सफाई अपने आप होती है और यह रात में ज्यादा एक्टिव होती है। देर रात तक सीधे होकर बैठने से उसकी गर्माहट और नमी योनि के अंदर ही दबी रह जाती है और इससे योनि में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

3) जिम और स्विमिंग वाले कपड़े देर तक पहने रहने से
वर्कआउट के बाद हमारे शरीर से पसीना निकलता है। जिम के कपड़े हमारे शरीर की नमी को सोख लेते हैं और ज्यादा देर तक इन्हें पहने रहने से योनि में तेजी से इन्फेक्शन फैलता है। इसी तरह स्विमिंग के कपड़े भी देर तक नहीं पहनने चाहिए।

4) चुस्त पैंट पहनने से:
महिलाएं काफी चुस्त पैंट पहनती हैं। जाड़े के दिनों में खासतौर से लेदर का टाइट पैंट पहनने से योनि में इन्फेक्शन हो सकता है। चुस्त पैंट पहने से त्वचा पर नमी आ जाती है जिससे इन्फेक्शन पैदा होने लगता है। इसलिए जितना संभव हो अपने शरीर के प्राइवेट एरिया को ड्राई रखें।

5) असुरक्षित इंटरकोर्स करने से:
यीस्ट इन्फेक्शन को एसटीडी के नाम से भी जाना जाता है। अगर किसी को पहले से यीस्ट इन्फेक्शन है तो उसके संपर्क में आने से यह आपको भी हो सकता है। सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी यीस्ट इन्फेक्शन होता है। इसलिए अगर आप बिना किसी सुरक्षा के इंटरकोर्स कर रही हैं तो यह इन्फेक्शन आपको भी लग सकता है।

6) हार्मोनल बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने से
बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने से हमारे शरीर के हार्मोन्स का संतुलन गड़बड़ हो जाता है। बर्थ पिल्स शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को बढ़ाती हैं जिससे कि ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है। चूंकि यीस्ट इन्फेक्शन अधिक शुगर की वजह से तेजी से फैलता है इसलिए इसका खतरा ज्यादा होता है।

7) तनाव लेने से:
ज्यादा स्ट्रेस लेने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है इससे शरीर में कोई भी इन्फेक्शन तेजी से फैलता है। जो महिलाएं ज्यादा स्ट्रेस लेती हैं वे अपनी साफ-सफाई को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं रहती हैं इस वजह से उनमें इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है।

8) शराब पीने से:
एल्कोहॉल हमारे ब्लड में कॉर्टिसोल नाम हार्मोन के लेवल को बढ़ा देता है जिससे हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसकी वजह से यीस्ट इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। एल्कोहॉल शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ा देता है जो इन्फेक्शन होने का एक दूसरा कारण हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
