Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फर्स्ट एड का इस्तेमाल करते समय ना करें ये गलतियां
हम सभी को कभी न कभी फर्स्ट एड (First Aid) लेने की जरूरत पड़ती है और फर्स्ट एड लेते हम हर बार कुछ आम गलतियां कर ही देते हैं। ज्यादातर लोग ऐसी गलतियां बार-बार दोहराते हैं क्योंकि वे दूसरों को वैसा ही करते हुए देखकर सीखते हैं।
कभी-कभी कुछ घरेलू तरीकों के बारे में सही जानकारी न होने पर हमें इसके फायदे से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंच जाता है। इसलिए फर्स्ट एड लेते समय इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें।

आइस पैक लगाते समय :
बर्फ के टुकड़े को सीधे स्किन पर ना रखें। इसकी वजह से आपको कोल्ड बर्न हो सकता है जिससे आपकी स्किन प्रभावित हो सकती है। इसका सही तरीका यह है कि बर्फ के टुकड़े को पहले किसी कपड़े में लपेटें फिर इसे अपनी स्किन पर रखें।

आंखों से धूल के कण निकालते समय :
अगर आपकी आंखों में डस्ट चली गई हो तो इसे उंगली से न निकालें। यह छोटी सी गलती आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए संभव हो तो डॉक्टर की मदद लें।

शराब या सिरका लगाना :
बुखार से निजात पाने के लिए कुछ लोग एल्कोहॉल या विनेगर जैसे घरेलू चीजों को अपनी स्किन पर लगाते हैं। इससे शरीर का तापमान कम होता है लेकिन शायद आपको यह पता नहीं कि अल्कोहल को स्किन पर लगाने से वो आपके ब्लड स्ट्रीम में मिल जाता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक है। इअलिये बुखार होने पर दवाइयां खाएं या डॉक्टर के पास ही जायें।

मरहम :
घाव को ठीक करने के लिए लोग इस पर मरहम लगा देते हैं इससे इसमें नमी पैदा हो जाती है और घाव पर हवा की सप्लाई रूक जाती है। इसलिए मरहम लगाने की बजाय इसे अच्छे से धोकर साफ करें और फिर इसपर पट्टी बांध दें।

जलने पर मक्खन लगा देना :
जली हुई जगह पर बटर लगाने से स्किन को ठंडी सनसनाहट के साथ राहत मिलती है लेकिन यह सही आदत नहीं है। जैसे ही बटर सूखता है तो स्किन के ऊपर एक लेयर जम जाता है। यह स्किन के छिद्रों को बंद कर देता है इससे स्किन और ज्यादा गर्म हो जाती है। इसलिए जली हुई जगह पर बटर लगाने की बजाय इसे ठंडे पानी से धोएं और डॉक्टर के पास जाएं।

बेहोश होने पर :
हमारे आसपास जब कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है तो हम उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारते हैं लेकिन यह सही आदत नहीं है। इसके अलावा बेहोश हुए व्यक्ति को कॉफी या कैफीन युक्त कोई पेय पदार्थ भी नहीं पिलाना चाहिए। अगर व्यक्ति बेहोश है तो उसे तुरंत उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति होने पर शीघ्र ही डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
