Latest Updates
-
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद वजन कम नहीं होने का यह है सबसे बड़ा कारण
क्या आप अपने वजन को लेकर चिंतित हैं? क्या आप वजन कम करने के लिए सिर्फ डायट को काफी मानते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत ही है।
जी हां, सिर्फ डायट को कंट्रोल कर वजन कम करना संभव नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपका वजन कंट्रोल नहीं हो पा रहा।
रिसर्च के मुताबिक, पेट के कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो वजन को बढ़ाने और कम करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।

इन्हें 'गट बैक्टीरिया’ के नाम से जाना जाता है। गट बैक्टीरिया वे हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो पेट में मौजूद होते हैं और स्टमक को हेल्दीछ रखते हैं। ये डायजेशन में भी हेल्प करते हैं।
कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के शोधकर्ताओं के अनुसार, हमारे शरीर में गट बैक्टीरिया का एक हिस्सा ये भी तय करता है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में कितना वजन कम कर सकता है। इसका मतलब ये हुआ कि डायटिंग के जरिए एक साइज में फिट होने का फंडा व्यर्थ है।

स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 62 अधिक वजन वाले लोगों पर शोध किया। शोध के दौरान प्रतिभागियों को न्यू नॉर्डिक डायट (साग, जामुन और साबुत अनाज सहित) और औसत डेनिश डायट (मांस, अंडे, सलाद, कॉफी लेकिन अनाज नहीं) खाने को दिया गया।
इन प्रतिभागियों को इनके शरीर में मौजूद दो अलग-अलग बैक्टीरिया प्रीवोटेला और बैक्टेरॉइड्स के आधार पर दो ग्रुपों में बांटा गया।
शोध में पाया गया कि जिन बैक्टेरॉइड्स वाले ग्रुप में प्रीवोटेला बैक्टीरिया ज्यादा थे उन्होंने न्यू नॉर्डिक डायट के जरिए अधिक वजन कम किया।
स्टडी के को-आर्थर प्रोफेसर आर्ने एस्ट्रुप के अनुसार, इंसान के शरीर में मौजूद इंटेस्टाइनल बैक्टीरिया को अधिक वजन और मोटापे से जोड़कर देखा गया है। जबकि कुछ बैक्टीरिया के प्रदर्शन से यह पता चलता है कि कुछ बैक्टीरिया वजन कम करने और वजन रेगुलेट करने में मदद करते हैं।

रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि कई गट बैक्टीरिया डायट के जरिए शरीर के असंतुलन को ठीक करते हैं। जैसे- शुगर कम करने, शराब या कॉफी पीने की मात्रा में कमी करने से ऐसा संभव है। इसके साथ ही प्री और प्रोबायोटिक्स डायट सप्लीमेंट्स के साथ लेने से भी ऐसा संभव है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications