Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पुरुष और महिलायें अपनी सेक्स इच्छा को बढ़ाना चाहते हैं तो लाइफस्टाइल में लायें ये बदलाव
यदि आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सेक्स करने की इच्छा कम होती है तो आप ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं हैं।
एक रिसर्च के अनुसार लगभग 0.3% महिलाएं और 15% प्रतिशत पुरुषों में रोजाना सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है। हार्मोन्स में परिवर्तन सेक्स न करने की इच्छा का बड़ा कारण होता है।
कभी-कभी बर्थ कंट्रोल पिल्स भी शरीर में टेस्टोस्टीरॉन के प्रोडक्शन को कम कर देती हैं जिससे सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है।


रिसर्च के अनुसार जो पुरुष हफ्ते में तीन बार फ्लेवोनॉयड युक्त भोजन करते हैं उनके यौन क्षमता में कमी पायी जाती है।
ज्यादातर महिलाएं दिनभर घर के कामों में व्यस्त रहती हैं और रात में खाने के बाद उनके पास सेक्स की एनर्जी ही नहीं बची होती है। लेकिन लाइफ स्टाइल में बदलाव कर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम ऐसे लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके सेक्स की इच्छा बढ़ सकती है।

खाने में शुगर शामिल न करें:
शुगर, मिठाई प्रोसेसज्ड खाद्य पदार्थ, सोडा, एल्कोहॉल और कार्बोहाइड्रेट युक्त सभी पदार्थों में पाया जाता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर में शुगर को मेटाबोलाइज करता है और हॉर्मोन के स्राव को रोक देता है जिससे सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है।

इंसुलिन के लेवल को सामान्य रखें:
उचित पोषक तत्व इंसुलिन के लेवल को सामान्य रखता है और शरीर से शुगर के प्रभाव को कम करता है। सही आहार का चुनाव करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है और सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है।

विटामिन डी लेवल बेहतर रखें:
सूर्य के प्रकाश से हमें विटामिन डी मिलता है जो शरीर के अंदर विटामिन डी सल्फेट में परिवर्तित हो जाता है। जो आर्टरियल प्लेक को बनने से रोकता है। आर्टरियल प्लेक जननांगों में ब्लड के प्रवाह को कम कर देता हैं और इरेक्टाइल डिसफंक्शन के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिएअधिक से अधिक समय धूप में बिताएं।

एक्सरसाइज:
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपका मूड, मसल्स और कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है। हाई इंटरवल ट्रेनिंग (एचआईआईटी) करने से स्वाभाविक रूप से आपका ग्रोथ हार्मोन और टेस्टोस्टीरॉन बढ़ता है। सेक्स की इच्छा को बढ़ाने में ये हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज ज़रूर करें।

स्मोकिंग और शराब से दूर रहें:
धूम्रपान करने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और शरीर में कई विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इससे पहले तो आपकी आर्टिरिज प्रभावित होती है फिर यौन संबंधों पर भी इसका प्रभाव पड़ने लगता है। एल्कोहल में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शुगर को मेटाबोलाइज करता है औऱ सेक्स करने की इच्छा में कमी लाता है।

भरपूर नींद लें:
भरपूर नींद लेने से हमारा दिमाग अच्छे तरीके से काम करता है इससे सेक्स की क्षमता बढ़ती है। इसलिए रात में अच्छी नींद लें। यह सेक्स की इच्छा बढ़ाने का सबसे आसान और प्राकृतिक उपाय है।

चॉकलेट खाएं:
चॉकलेट को सेक्स डिजायर का प्रतीक माना जाता है। इससे सेक्स में काफी आनंद मिलता है। चॉकलेट शरीर में फेनिलथैलामाइन और सिरोटोनिन के रिलीज को बढ़ाता है। यह उत्तेजना को बढ़ाता है और मूड को ठीक रखता है।

मेडिटेशन करें और तनाव से दूर रहें:
ज्यादा तनाव लेने पर भी सेक्स करने की इच्छा कम होने लगती है। महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ पर तनाव का असर ज्यादा होता है। इसलिए तनाव दूर करने के लिए योगा और मेडिटेशन करना बेहद जरूरी है। यह सेक्स की इच्छा बढ़ाने के सर्वोत्म तरीकों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications
