Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन 9 लक्षणों से पहचानें आपको है प्रोटीन की कमी
हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आप प्रोटीन की कमी का सामना कर रहे हैं।
मांसपेशियों के निर्माण और ऊर्जा के लिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर आप अपनी डायट में पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले रहे हैं, तो आपको कई स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आप प्रोटीन की कमी का सामना कर रहे हैं।
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
इसमें कोई शक नहीं है कि प्रोटीन से मसल्स का निर्माण होता है। कोई भारी काम करने के बाद मांसपेशियों दर्द होना आम बात है लेकिन अगर आपको अक्सर मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता है, तो यह प्रोटीन की कमी का संकेत है। इसलिए आपको चिकन, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स ज्यादा खाने चाहिए।

बार-बार बीमार पड़ना
अधिकतर लोग प्रोटीन को इम्युनिटी से जोड़कर नहीं देखते हैं। आपको बता दें कि प्रोटीन की कमी के कारण आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है। जिससे आपको एलर्जी, इन्फ्लूएंजा वायरस और अन्य कई रोग हो सकते हैं।
कमजोरी महसूस होना
प्रोटीन की कमी के कारण आप शारीरिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। आपको बता दें कि प्रोटीन आंत में खनिजों के अवशोषण में मदद करते हैं। प्रोटीन की कमी से शरीर द्वारा कैल्शियम के अवशोषण में बाधा पैदा हो सकती है। शरीर में कम कैल्शियम से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

मीठा खाने की लालसा बढ़ना
प्रोटीन इंसुलिन लेवल को रेगुलेट करते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। प्रोटीन की कमी से इंसुलिन बढ़ता है जिससे आपका मीठी चीजें खाने मन करता है. अगर आपका ज्यादा मीठा खाने का मन करता है, तो समझ लें कि आपको प्रोटीन की कमी है।
आपका मूड सही नहीं रहता है
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से और प्रोटीन की कमी के कारण आपका मूड सही नहीं रहता है। आप बेवजह भ्रमित, चिड़चिड़ापन, या बेहद खुशी महसूस करते हैं। अगर आपको लगता है कि कभी आपका मूड सही रहता है या जल्दी खराब हो जाता है, तो प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है।

बालों का कमजोर और ड्राई होना
केराटिन एक प्रोटीन है, जो आपके बालों के विकास के लिए जरूरी है। प्रोटीन का कम सेवन करने से आपके बाल कमजोर, बेजान और ड्राई हो सकते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डायट में प्रोटीन जरूर शामिल करें।
नाखूनों का खराब होना
आपके नाखून केराटिन की छोटी-छोटी परतों के ढांचे हैं। प्रोटीन की कमी के कारण आपके नाखूनों पर सफेद धारियां या लकीरें पड़ सकती हैं और उनकी शेप बिगड़ सकती है।

घाव या चोट का धीमी गति से सही होना
आपको स्किन सेल्स को सही करने और नए टिश्यू को दोबारा बनाने के लिए अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है। इसलिए अगर आपकी चोट को सही होने में ज्यादा समय लग रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको प्रोटीन की कमी है।
अच्छी नींद नहीं आना
सेरोटोनिन, दिमाग में एक न्यूरोट्रांसमीटर, जो आपको नींद लाने में मदद करता है। सेरोटोनिन अमीनो एसिड्स से बना है। प्रोटीन की कमी के कारण इस पर असर पड़ता है। जाहिर है इसके प्रभावित होने पर आपको अच्छी नींद नहीं मिल पाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
