Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सावधान! लंबे लोगों को होता है इस बीमारी का सबसे ज्यादा खतरा
अगर आप लंबे हैं तो आपको ब्लड क्लॉट से जुड़ी इस बीमारी का खतरा हो सकता है। यह बीमारी लंबाई से जुड़ी होती है और कम लंबाई के लोगों को इसका खतरा कम होता है।
इस बीमारी का नाम है वेनस थ्रोम्बोएम्बोलिज्म। ये बीमारी नसों में ब्लड क्लॉटिंग से जुड़ी होती है। स्वीडन की एक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता ज़ोलर के मुताबिक जैसे-जैसे जनसंख्या में लंबे लोगों की संख्या बढ़ रही है वैसे-वैसे इस बीमारी की शिकायतें भी आ रही हैं।
ज़ोलर का कहना है कि लंबे लोगों की टांगे की नसें भी लंबी होती हैं और अधिक जगह होने के कारण समस्या पैदा होती है। इसके अलावा लंबे व्यक्ति टांगों की नसों में गुरुत्वाकर्षण दबाव काम करता है और खून का बहाव कम हो जाता है।

जरनल सर्कुलेशन में छपी इस स्टडी के मुताबिक कार्डियोवैस्कुलर जेनेटिक टीम ने 1.6 मिलियन स्वीडिश पुरुष जो 1951 से 1992 के बीच पैदा हुए हैं और स्वीडिश महिलाएं जो 1982 से 2012 की बीच गर्भवती हुई हों के आंकड़े देखे।
शोध में पाया गया है कि जो आदमी 6 फुट या उससे अधिक लंबा था उनमें इस बीमारी की आशंका 5 फीट या उससे कम वाले व्यक्ति से 65 प्रतिशत ज्यादा थी। वहीं महिलाओं की बात की जाए तो 6 फुट या उससे अधिक लंबाई वाली महिलाओं की तुलना में 5 फीट या उससे कम लंबाई वाली महिलाओं में नसों में इस बीमारी की आशंका 69 प्रतिशत कम थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
