Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कान के वैक्स के रंग से जानिए कि आपको है कौन सी बीमारी

अक्सर लोग अपने कान में मौजूद वैक्स को साफ़ करने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन उनमे से ज्यादातर लोगों को यह जानकारी ही नहीं होती है कि उनके कान में मौजूद वैक्स से उनके अपने हेल्थ के बारे में पता चलता है।
आपको बता दें कि कान में बनने वाले वैक्स को सेरुमेन कहा जाता है, और यह फैटी एसिड, स्कवालिन और एल्कोहल का बना होता है। इन केमिकल के कारण ही कान में मौजूद वैक्स हमारे कान को बैक्टीरिया और फंगस आदि से होने वाले कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं और साथ ही ये वैक्स वाटरप्रूफ का भी काम करते हैं जिससे कान में पानी नहीं जा पाता है।

कान में मौजूद वैक्स कई रंग के होते हैं और अधिकतर लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताने जा रहें हैं कि कान के वैक्स का ऐसा होने का क्या मतलब होता है।
कान के वैक्स के रंग से जानिए कि आपको है कौन सी बीमारी

1- ग्रे कलर का वैक्स:
अगर आपका वैक्स ग्रे कलर का है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है, यह आपके शहरों में मौजूद प्रदूषित धूल की वजह से होता है।

2- खून के धब्बों के साथ वैक्स:
अगर आपको कान साफ़ करते समय खून आये तो इसका मतलब है कि आपके कान के पर्दे में छेद है जिसकी वजह से आपको ओटाईटिस हो सकती है। इसलिए आप डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

3- भूरे रंग का वैक्स:
यदि आपके कान से ज्यादा वैक्स निकल रहा है और यह डार्क कलर का है तो इसका मतलब है कि आप बहुत ही ज्यादा शारीरिक तनाव में है और आपको शांत माहौल में अपना टाइम बिताना चाहिए।

4- काले रंग का वैक्स:
अगर ऐसा केवल एक बार होता है तो घबराने की जरुरत नहीं है लेकिन अगर आपके कान में खुजली होती है और यह बढती ही जा रही है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि काले रंग के वैक्स का मतलब है कि आपको फंगल इन्फेक्शन है।

5- सफ़ेद रंग का वैक्स:
इसका मतलब है कि आपके शरीर में विटामिन और मिनरल्स खासकर कॉपर की कमी हो गई है। इसलिए आपको अपने डाइट में बीन्स और ओट्स आदि को शामिल करना चाहिए।

6- दुर्गन्ध के साथ वैक्स:
अगर आपके कान से निकले हुए वैक्स से दुर्गन्ध आ रही है तो इसका मतलब है कि आपके कान के मध्य भाग में इन्फेक्शन हो गया है। इसके लिए आपको इएनटी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

7- लिक्विड वैक्स:
यदि आपके कान का वैक्स लिक्विड जैसा निकल रहा है तो आपके कान में इन्फ्लामेसन होने की संभावना हो सकती है। इस स्थति में आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

8- सूखा वैक्स:
सूखे वैक्स का मतलब होता है कि आपके शरीर में फैट की कमी हो गई है जिससे आपको सूखा रोग या फिर और भी दूसरी स्किन से जुडी बीमारियाँ हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
