Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्या सफर के दौरान आपको उल्टी या उबकाई आती है?
यहां 8 घरेलू उपायों के बारे में बता रहे है जिससे कि आपको सफर के दौरान उल्टी आनी बंद हो जाती है।
क्या आप को भी सफर के दौरान उल्टियां होने लगती है, इस वजह से आप सफर करने से डरती है तो अब आप बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि हम आपको इस आर्टिकल के जरिए 8 ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं।
जिन्हें अजमाकर सफर के दौरान उल्टियां से बचा जा सकता है। तो जानिए कौन से हैं ये 8 घरेलू उपाय..

1. नींबू सूंघे
जब भी किसी सफर के लिए निकलें, अपने साथ एक पका हुआ नींबू जरूर रख लें। जरा भी अजीब सा मन हो, तो इस नींबू को छीलकर सूंघे, ऐसा करने से आपको उल्टी नहीं आएगी।

2. लौंग पीसकर रखे
थोड़ी सी लौंग को भूनकर, इसे पीस लें और एक डिब्बी में भरकर रख लें। जब भी सफर में जाएं या उल्टी जैसा मन हो तो इसे सिर्फ एक चुटकी मात्रा में चीनी या काले नमक के साथ मुंह में रख लें। कुछ तुलसी के पत्ते भी अपने साथ रखें, इसे खाने से भी उल्टी नहीं आएगी।

3. नींबू और पुदीने का ज्यूस
इसके अलावा सफर में जाते वक्त एक बॉटल में नींबू और पुदीने का रस काला नमक डालकर रखें और सफर में इसे थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।

4. इलायची
लौंग की तरह इलायची खाने से भी जल्दी राहत मिलती है। इसके अलावा सफर में निकलने से पहले भी इलायची वाली चाय पीकर आप सफर के लिए निकल सकते है।

5. काली मिर्च और काला नमक
नींबू को काटकर, इस पर काली मिर्च और काला नमक बुरककर चाटते रहें। यह तरीका भी आपको उल्टी आने से बचाता है।

6. पेपर बिछाकर बैठे
अगर आप बस में सफर कर रहे हैं और बस में आपको उल्टी होती है तो जिस सीट पर आप बैठें हैं, वहां सीट पर पहले एक पेपर बिछा लें और फिर इस पेपर पर बैठें।

7. जीरा पाउडर पीएं
जीरा पाउडर को पानी में मिलाकर घर से निकलने से पहले पी लें। इसे पीने से उल्टी, जी मचलाना जैसी समस्याएं सफर के दौरान नहीं होती है।

8. अदरक वाली चाय -
अदरक वाली चाय में एंटी इमेटिक के तत्व मौजूद होते है। जिससे कि उससे उल्टी या उबकाई आना बंद हो जाती है। अदरक से पाचन क्रिया भी दुरस्त होता है। और उल्टी आने की स्थिति रुक जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
