Latest Updates
-
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
देर तक शौच को रोककर रखने से होते हैं ये नुकसान

रोजाना दिन में दो बार शौच के लिए जाना एक अच्छी आदत है। इससे यह पता चलता है कि आपका पेट पूरी तरह स्वस्थ है और पाचन से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।
कई बार ऐसा होता है कि आप किसी दूसरे के घर गये होते हैं और वहां शौच लगने पर आप वाशरूम जाने में कतराते हैं और शौच को रोक कर रखते हैं।
आपको बता दें कि शौच को इस तरह देर तक रोके रहना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और इससे पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि शौच को देर तक रोके रहने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।

शौच गंदे मैटेरियल और बैक्टीरिया का मिश्रण होता है जो कि आपके खाने के पचने के बाद बनता है। हर कोई अपनी सहूलियत और अपने खानपान के हिसाब से ही शौच के लिए जाता है। जैसे कि कुछ लोग रोजाना सुबह एक ही टाइम शौच जाते हैं तो अधिकतर लोग सुबह और शाम दोनों टाइम जाते हैं।
अगर आप कभी कभी शौच को रोक रहे हैं तो उससे ज्यादा नुकसान नहीं है लेकिन अगर आप रोजाना ऐसा कर रहे हैं तो इससे आपका मल कठोर हो सकता है जिससे आपको कब्ज़ की समस्या भी हो सकती है।

जब आपका स्टूल रेक्टम एरिया में पहुंचता है तो यह मस्तिष्क को संकेत देता है अब इसे बाहर निकालना है। आमतौर पर लोग जब सुबह कॉफ़ी या चाय पीते हैं तो उनको प्रेशर महसूस होता है और फिर वे शौच के लिए जाते हैं। आइये जानते हैं शौच को रोके रहने से क्या होता है।
दो घंटे रोके रहने पर : जब आप शौच को दो घंटे तक रोककर रखते हैं तो उस दौरान आप रेक्टम एरिया की मांसपेसियों को टाइट करके उसे रोके रखते हैं। ऐसा करने से आपको पेट में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है।

6 घंटे के बाद : इतने देर तक रोके रहने के बाद फिर आपको मल को बाहर निकालने की ज़रूरत महसूस नहीं होती है। इसी वजह से आपको कब्ज़ की समस्या होने लगती है और यही शौच को रोके रखने का सबसे बड़ा साइड इफ़ेक्ट है।
12 घंटे के बाद : जितनी देर तक आप शौच को रोके रखेंगे वह उतना ही कठोर होता जायेगा। इससे आपके पेट का साइज़ बड़ा नज़र आने लगता है और पेट में हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है।
अक्सर ऐसा करने पर : अगर आप अक्सर ही ऐसा करते हैं तो समझ लें कि इससे आपका मल बहुत ज्यादा कठोर हो सकता है और फिर इसे बाहर निकालने के लिए लैक्सेटिव का इस्तेमाल करना पड़ता है या फिर मैन्युअल तरीके से इसे बाहर निकालना पड़ता है। इसलिए रोजाना शौच जाने की आदत डालें और कभी भी इसे रोकें नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications