Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लीवर को साफ़ करने के लिए पिएं अदरक हल्दी से तैयार ये ख़ास मिश्रण
गोल्डेन मिल्क ढेर सारे मसालों, हर्ब्स, नारियल तेल और नारियल के दूध का मिश्रण होता है। इसमें कई सारे न्यूट्रीयेंट्स होते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। आयुर्वेद में यह मिश्रण घाव को भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इस मिश्रण के इस्तेमाल से आपके शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है और इसके अलावा कई बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है। यह ड्रिंक लिवर को साफ़ करने का भी काम करता है। इसमें मुख्यतः कोकोनट मिल्क, कोकोनट आयल, अदरक की जड़, हल्दी और काली मिर्च होते हैं।

इस ड्रिंक में आप शहद भी मिला सकते हैं। इसमें मौजूद हल्दी आपके मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द में आराम देने के अलावा आपके लिवर की बिमारियों से, त्वचा संबंधी दिक्कतों से और पेट से जुडी समस्याओं से छुटकारा देता है। अपने एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुणों के कारण यह आपके पूरे स्वास्थ्य को ही फायदा पहुंचाता है। अध्ययन के अनुसार हल्दी की वजह से आपको एलर्जी और अल्जीमर जैसी बीमारी होने की संभावना भी कम होती है।

ऐसे ही अदरक आपके मासिक धर्म में होने वाले दर्द में आराम देता है और इसके साथ आपके ब्लडप्रेशर, जोड़ो का दर्द और सर्दी-खांसी में आराम देता है। कोकोनट मिल्क में विटामिन B, मैग्नीशियम, और इलेक्ट्रोलाइट होने की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

इसके अलावा कोकोनट आयल आपकी इम्युनिटी बढाने, आपकी पाचन शक्ति ठीक रखने और आपके घाव आदि भरने में मदद करता है। इसमें मिश्रण में मौजूद काली मिर्च फ्री-रेडिकल से लड़ने का काम करती है और शहद सर्दी और एलर्जी आदि में आराम देता है। आइये हम आपको इस मिश्रण को बनाने का तरीका बताते हैं।

इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी, एक छोटा अदरक का टुकड़ा, एक चम्मच कोकोनट आयल, एक चुटकी काली मिर्च, 2 कप कोकोनट मिल्क, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी लेकर सबको एक साथ मिला दें और लगभग 5 मिनट तक इसे गर्म करें। रोजाना इस गोल्डेन मिश्रण का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी बहुत लाभ होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
