Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
रोज होने वाली अपच की समस्या से परेशान हैं तो इस घरेलू उपाय को अपनाएं
दोस्तों की पार्टी हो या फिर आप किसी शादी में गये हों अपने मनपसंद की डिशेज देखकर सबका मन ललचाने लगता है और फिर लोग ज़रूरत से ज्यादा खा लेते हैं। उस समय तो इन चीजों को खाने से कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन इसका असर अगली सुबह आपको पता चलता है। जब आप अगली सुबह उठते हैं तो पेट में कुछ अजीब सा हो रहा होता है।
ये पेट में अजीब सी बेचैनी महसूस होना ही अपच का कारण है और यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को खराब खानपान की वजह से हो सकती है। ऐसे में पेट में दर्द होना, सिर में दर्द और मिचली आना इसके आम लक्षण हैं।

हालांकि कई बार अपच अपने आप ही थोड़ी देर में सही हो जाती है लेकिन कई बार ये जल्दी ठीक नहीं होती है और अगर आप अक्सर अपच से पीड़ित रहते हैं तो लम्बे समय बाद आपको कैंसर जैसी कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

अधिकतर मामलों में बहुत ज्यादा ऑयली और मसालेदार चीजें खाने से ही पेट में अपच की समस्या होती है। इस आर्टिकल में हम आपको अपच से बचने का एक ख़ास घरेलू उपाय बता रहे हैं। इसका रोजाना सेवन अपच की समस्या को काफी हद तक कम कर देता है।

सामग्री :
एक कप चावल
तीन कप पानी
एक चम्मच शहद

बनाने की विधि :
पानी में चावल को डालकर इसे अच्छे से उबाल लें।
अब चावल में से बचे हुए पानी को छानकर अलग निकाल लें।
आपका राइस टी रेडी है। इसमें एक चम्मच शहद मिला दें।
रोजाना रात में डिनर के बाद एक कप इस राइस टी को पिएं।

चावल से तैयार यह चाय अपच को दूर करने में बहुत असरदार है। अगर आप रोजाना इस पेय का सेवन कर रहे हैं तो कुछ दिनों में ही अपच की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है। आपको बता दें कि इस घरेलू उपाय के अलावा भी आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना होगा।

रोजाना सही टाइम टाइम पर खाना खाएं और खाने में अधिक से अधिक हेल्दी चीजों को शामिल करें। इसके अलावा सुबह और शाम को कुछ देर टहलें ज़रूर जिससे आपका खाना आसानी से पच जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
