Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जिम जाने से आपके शरीर को भुगतने पड़ सकते हैं ये नुकसान
आप स्वयं को हेल्दी, फिट और सही आकार में रखने के लिए जिम जाते हैं। परन्तु क्या आपने कभी सोचा है कि यदि आप जिम में कुछ बातों का ध्यान न रखें तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आप स्वयं को हेल्दी, फिट और सही आकार में रखने के लिए जिम जाते हैं। परन्तु क्या आपने कभी सोचा है कि यदि आप जिम में कुछ बातों का ध्यान न रखें तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
इस लेख में बताया गया है कि यदि आप नियमित तौर पर जिम जाते हैं और कुछ विशेष बातों का ध्यान नहीं रखते तो आप कुछ बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं।

यदि आप जिम में नंगे पैर चलते हैं तो आपके पैरों में फंगस होने का खतरा होता है। इसके अलावा आपके नाखूनों में भी फंगस हो सकता है। फंगस के कारण आपके पैर के ऊपर, साइड और नीचे की त्वचा निकलने लगती है।
इससे बचने के लिए जिम में हमेशा जूते पहनें और अपने पैरों को सूखा रखें। इसके अलावा यदि आप इससे पहले से ही ग्रसित हैं तो एंटी फंगल क्रीम और लोशंस का उपयोग करें।

ऐसा माना जाता है कि कोल्ड और फ्लू का वायरस तीन से अधिक महीनों तक रह सकता है। जिम में आप सभी उपकरण शेयर करते हैं और यही कारण है कि इससे ग्रस्त होने का खतरा अधिक होता है। इन वायरसों से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि उपकरण का उपयोग करने से पहले उसे पोंछ लें।
यदि आप जिम में नंगे पैर घूमते हैं या किसी की त्वचा के संपर्क में आते हैं तो आपको प्लैनटर वॉर्ट (पैर के तलुओं में आने वाली गाँठ) की समस्या भी हो सकती है। यह एचपीवी वायरस के कारण होता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें।

यदि आप जिम में सावधान नहीं रहे तो आपको ई कोली या हेपिटाईटिस ए हो सकता है। यह मल या मुंह के माध्यम से स्थानांतरित होता है। वे लोग जो बाथरूम जाने के बाद हाथ ठीक से नहीं धोते उनके द्वारा यह जिम के उपकरणों तक पहुँच जाता है और अन्य किसी व्यक्ति को यह हो सकता है।

इन बीमारियों के कारण डायरिया, उल्टी, ऐंठन की समस्या हो सकती है। यदि आप ऐसी समस्याओं से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें क्योंकि इससे आगे चलकर अधिक तकलीफ हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
