Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो देर रात खाने से बचें- स्टडी
सनबाथ लेने वाले अगर देर रात में कुछ खाते हैं, तो सावधान हो जाएं। आपकी इस आदत से आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। सूर्य की अल्ट्रावायलट किरणों के कारण सन बर्न से लेकर स्किन कैंसर तक की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चूहों पर किए अध्ययन में पाया कि बे-समय खाना खाने से त्वचा के बायोलॉजिकल क्लॉक (जैविक घड़ी) में बाधा आ जाती है। इसके साथ ही सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से बचाने वाला दिन के समय निकलने वाला एंजाइम भी प्रभावित होता है।
शोधकर्ता जोसेफ एस ताकाहाशी ने कहा कि इस बारे में आगे शोध की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शोध में यह संकेत दिया गया कि रात में खाने वाले लोग सनबर्न, त्वचा की उम्र बढ़ने और स्किन कैंसर जैसे लंबे समय तक पड़ने वाले प्रभाव के लिए अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।

चूहों पर किए गए अध्ययन के दौरान उन्हें दिन के समय में भोजन दिया गया। रात में जगने वाले जीव के लिए यह असमान्य समय था। इसके बाद उन्हें पराबैंगनी बी (यूवीबी) प्रकाश के संपर्क में लाया गया, तो पता चला कि उनकी त्वचा में अधिक नुकसान हुआ था।
उन्होंने बताया कि यूवी-क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत के लिए निकलने वाला एंजाइम- एक्सरोडर्मा पिग्मेंटोसम ग्रुप ए (एक्सपीए) ने अपने डेली साइकिल को बदल दिया था और वह दिन में कम सक्रिय रह रहा था।
तकाहाशी ने कहा कि इस परिणाम के आधार पर हम कह सकते हैं कि यदि लोग अपना खाने का शेड्यूल सामान्य रखते हैं, तो यूवी रेज से वे अधिक सुरक्षित रह सकते हैं। यदि आपके खाने का समय असमान्य है, जो आपकी स्किन क्लॉक में खतरनाक बदलाव हो सकते हैं, जैसे उस चूहे में हुए थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
