Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
आपकी योनि से ऐसे पता चलता है कि आप है बीमार, रहिए सावधान
शरीर के अन्य हिस्सों की तरह योनि की भी नियमित देखभाल, स्वच्छता और ध्यान की आवश्यकता होती है। कई महिलाएं शारिरीक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर बात करने से शर्माती हैं। हर महिला को अपने गाइनोकोलोजिस्ट से नियमित रूप से अपनी जांच करनी चाहिए। वास्तव में ऐसे कई लक्षण हैं जिनके माध्यम से आपकी योनि आपको यह बता सकती है कि आपको क्या-क्या समस्याएं हैं।
योनि में एक नाजुक पीएच संतुलन है। आपको कठोर साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए, इससे योनि का पीएच संतुलन बिगड़ सकता है। 20 वर्ष की आयु के बाद हर महिला को नियमित जांच की आवश्यकता होती है। एक अस्वस्थ योनि आपके प्रजनन और कामेच्छा को प्रभावित कर सकती है। लंबे समय तक योनि में तनाव आपके साथी के साथ संबंध को प्रभावित कर सकता है और आपका आत्मविश्वास कम कर सकता है। हम आपको कुछ लक्षण बता रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आपकी योनि अस्वस्थ है।

खुजली
खुजली एक इन्फेक्शन या एसटीडी का संकेत हो सकता है। इसका संभावित कारण यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है जो एंटीबायोटिक्स लेने से हो सकता है।

स्मेल
अगर आपकी योनि से लगातार एक अजीब स्मेल आ रही है, तो समझ लीजिए कि ऐसा वेजाइनल इन्फेक्शन की कारण हो सकता है।

अलग रंग का डिस्चार्ज
असामान्य रंग जैसे पीला, हरा, भूरा या सफेद रंग के असामान्य योनि स्राव के मामले में चिंता करने की जरूरत है। इस मामले में डॉक्टर से मिलें।

असामान्य रक्तस्राव
आपके पीरियड्स के बीच किसी भी तरह के स्पोटिंग या ब्लीडिंग की जांच होनी चाहिए। नियमित रक्तस्राव ग्रीवा कैंसर का लक्षण हो सकता है।

पेनफुल सेक्स
यूटीआई, स्किन इन्फेक्शन, जलन, आदि के कारण आपको सेक्स के समय दर्द हो सकता है। यह एंडोमेट्रिओसिस का संकेत हो सकता है।

ड्राईनेस
मेनोपॉज बाद ड्राईनेस की अधिक समस्या होती है क्योंकि इस दौरान एस्ट्रोजेन का लेवल गिरता है। इससे सेक्स के दौरान भी असुविधा हो सकती है।

त्वचा में घाव
आपको लैबिया और योनि के आसपास की त्वचा पर असामान्य फफोले या घाव पर नजर रखनी चाहिए। यह एक अनुपचारित एसटीडी के संकेत हो सकता है।

पेशाब के दौरान जलन
पेशाब के दौरान जलन एक मूत्र पथ के संक्रमण का आम लक्षण है। यूटीआई से बचने के लिए आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए ताकि सिस्टम से बैक्टीरिया को फ्लश किया जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
