Latest Updates
-
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी
ALERT... ज़रूरत से ज्यादा हस्तमैथुन करने से हो सकते हैं ये नुकसान
हस्तमैथुन करने से ज्यादातर लोगों को सेक्सुअल एनर्जी मिलती है और वे तनाव से दूर रहते हैं। हस्तमैथुन खासतौर से तनाव दूर करने सबसे बेहतर तरीका है इसके अलावा यह स्वास्थ के लिए भी काफी लाभदायक है।
यह इम्यून सिस्टम को ठीक रखने के साथ ही प्रजनन और सेक्स लाइफ को भी बेहतर बनाता है। जैसे ही हमे कोई चीज अच्छी लगती है या उसे करने में मजा आता है तो हम बार-बार उसे करने लगते हैं या उसके आदी हो जाते हैं।
ऐसी हालत में हस्तमैथुन हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

हस्तमैथुन कब अधिक होता है?
हस्तमैथुन तब अधिक होने लगता है जब इससे आपके जीवन के दूसरे पहलू प्रभावित होने लगते हैं। फैक्ट यह है कि दिन में कितने बार हस्तमैथुन करना चाहिए या नहीं करनी चाहिए इसकी कोई निर्धारित संख्या नहीं है। कुछ लोगों को रोज हस्तमैथुन की आदत ही ज्यादा लगती है तो कुछ को दिन में कई बार हस्तमैथुन करना सामान्य बात लगती है।
अगर हस्तमैथुन की आदत की वजह से आप देर से सोते हैं या कम सोते हैं, आपके काम अधूरे रह जाते हैं या डेट कैंसिल कर देते है तो वास्तव में आप ज्यादा हस्तमैथुन कर रहे हैं। हालांकि यह आदत आपकी लाइफ के लिए हानिकारक तो है ही लेकिन एक ऐसा भी समय आता है जब ज्यादा हस्तमैथुन करने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्यादा हस्तमैथुन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है :
"कभी-कभी ज्यादा उत्तेजित होकर मैस्टबेशन करने के कारण पेनिस फ्रैक्चर होने का डर रहता है और इसके इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। लगातार हस्तमैथुन और अधिक उत्तेजना से शरीर में परिवर्तन शुरू हो जाता है क्योंकि सेक्स हार्मोन्स और डोपामीन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर्स में वृद्धि होने लगती है।

पेनिस फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है
जब व्यक्ति को हस्तमैथुन की लत लग जाती है तो हस्तमैथुन करना सबसे जरूरी लगने लगता है और इसके लिए वह अपने शरीर में पैदा होने वाली समस्याओं की भी अनदेखी करने लगता है। हालांकि यह खतरनाक भी हो सकता है क्योंकि इससे पेनिस फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है। यह कोई असामान्य समस्या नहीं है और कभी-कभी आक्रामक हस्तमैथुन के कारण ऐसा होता है जिसमें पेनिस खड़ा होकर मुड़ने लगता है और ब्लड वेसल्स फट जाता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं है लेकिन कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक हस्तमैथुन करने से नपुंसकता, पेनिस टाइट होने में परेशानी, बाल झड़ने और यादाश्त कमजोर पड़ने का खतरा बना रहता है।
यद्यपि इसके भी बहुत कम सबूत हैं लेकिन कुछ विशेषज्ञ अभी भी जोर देते हैं कि अधिक हस्तमैथुन से बाल झड़ सकता है और मेमोरी लॉस हो सकती है।

थकान भी होने लगती है...
ज्यादा हस्तमैथुन से थकान होने के साथ ही पेट, जांघों और टेस्टीकुलर में दर्द उत्पन्न हो सकता है। इन बुरे प्रभावों में से अधिकांश अस्थायी हैं और अगर आप अपनी इस आदत को बंद कर दें तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।

पेनिस टाइट होने की समस्या को बढ़ा सकता है
एक सोर्स के अनुसार अधिक हस्तमैथुन नपुंसकता और पेनिस टाइट होने की समस्या को बढ़ा सकता है। सबसे अधिक परेशान करने वाली समस्या यह है कि सेमीनल लिकेज की वजह से इरेक्शन न होने के कारण शुक्राणु लिंग से बाहर निकल जाते हैं। इससे नर्व डैमेज हो सकती है और अधिक उत्तेजना के कारण एजैकुलेशन वाल्व बंद हो जाती है।

सलाह-
अत्यधिक हस्तमैथुन मनोवैज्ञानिक समस्याओं को भी जन्म दे सकता है, साथ ही कई पुरुष पोर्न देखने के आदी हो जाते हैं ताकि हस्तमैथुन सेक्स के लिए बेहतर हो सके। यदि इस बात से परेशान हैं कि आपको पोर्न देखने या ज्यादा हस्तमैथुन की आदत है तो साइकोलॉजिस्ट या साइकियाट्रिस्ट की मदद लें।



Click it and Unblock the Notifications
