Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाईट शिफ्ट में काम करने से आपको हो सकते हैं ये गंभीर रोग
आज अपने देश में करीब 20-25% लोग नाईट शिफ्ट में काम करते हैं। खासतौर पर कॉल सेंटर, बीपीओ और आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को सबसे ज्यादा नाईट शिफ्ट में काम करना पड़ता है।
रात भर जाग कर काम करना और फिर पूरे दिन सोने से स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है और यही कारण है कि रात में काम करने वाले अधिकतर लोग बीमार रहते हैं।

हमारा शरीर एक बायोलॉजिकल क्लॉक के हिसाब से काम करता है और इसी वजह से हमें रात में अपने आप ही नींद आ जाती है। लेकिन जब आप इसके उल्टे जाकर पूरी रात खुद को जगाए रखते हैं और सुबह जागने के समय सोने चले जाते हैं तो इससे शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको नाईट शिफ्ट से जुड़े कुछ ख़ास तथ्य बता रहे हैं जो शायद आप अभी तक नहीं जानते हैं।

फैक्ट 1:
वैज्ञानिकों ने नाईट शिफ्ट को कारसीनोजेनिक शिफ्ट का नाम दिया है। जी हां आपको बता दें कि कई महीनों तक रोजाना रात में काम करने से कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।

फैक्ट 2:
रात में जागने और दिन में सोने से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। खासतौर पर इसका बुरा असर आपके मेटाबोलिज्म पर पड़ता है।

फैक्ट 3:
एक सर्वे के अनुसार नाईट शिफ्ट में काम करने अधिकतर नर्स ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित रहती हैं।

फैक्ट 4:
दिन में आप कभी भी उतनी गहरी नींद नहीं ले सकते और इसी वजह से आपको नींद से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

फैक्ट 5:
नाईट शिफ्ट में काम करने वाले अधिकतर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।

फैक्ट 6:
दिन में सोने और रात में काम करने से आपकी भूख भी अनियंत्रित हो जाती है। इसकी वजह से कई बार आप ज़रूरत से ज्यादा खा लेते हैं तो कई बार भूख ही नहीं लगती है।

फैक्ट 7:
ठीक से ना सो पाने का असर आपकी स्किन पर भी दिखने लगता है और आप कम उम्र में ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
