Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
चाहे जिस तरह की भी खुजली हो, इन 13 नुस्खों से तुरंत मिलेगी राहत
क्या आप अपनी स्किन में होने वाले सूखेपन और खुजली से दिक्कत महसूस करते हैं? अगर हाँ तो आपको पता होना चाहिए कि यह कई लोगों की समस्या है। अपनी रूखी और खुजली वाली त्वचा की वजह से आप अपने रोजाना के काम से भी दूर होते हैं। त्वचा में खुजली और सूखापन कई कारणों से होता है उनमे से एलर्जी, कीड़ा काटने , स्किन इन्फेक्शन, ड्राई मौसम, दवाइयां, और कुछ डिटर्जेंट आदि मुख्य हैं।
यदि आपकी त्वचा में खुजली की समस्या है तो आपको सूजन, लाल निशान पड़ना आदि जैसी दिक्कतें भी होंगी। इससे आपकी त्वचा खराब हो सकती है जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अपनी त्वचा को ऐसे बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाने के लिए आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहें हैं।

1- बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा त्वचा की खुजली दूर करने का सबसे आम उपाय है क्योंकि इसमें एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होता है। इसके लिए आपको एक कप बेकिंग सोडा को नहाने के पानी में मिलाकर
आधा घंटे के लिए अपने ड्राई स्किन को भिगोना है।

2- नारियल तेल:
नारियल तेल सदियों से त्वचा के सूखेपन को दूर करने में इस्तेमाल होता रहा है। ड्राई स्किन पर इस तेल का मसाज करने से आपको तुरंत आराम मिलता है।

3- ओटमील पाउडर:
ओटमील पाउडर में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होने की वजह से यह त्वचा के सूखेपन को दूर करता है। इसके लिए एक कप ओटमील पाउडर को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और रोजाना ड्राई
स्किन पर लगाएं।

4- तुलसी पत्ता:
तुलसी पत्ता स्किन के सूखेपन और खुजली को दूर करने में आपकी मदद करता है। इसके लिए 6 तुलसी के पत्तों को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर ड्राई स्किन पर लगाएं।

5- नींबू:
नींबू में एंटी-सेप्टिक और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जिससे यह त्वचा की खुजली को दूर करता है। इसके लिए आप नीम्बू के रस को प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

6- नीम का पत्ता:
नीम के पत्ते में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होने की वजह से यह स्किन की खुजली और सूखेपन को दूर करता है। इसके लिए आप नीम के पत्ते को पीसकर ड्राई स्किन पर रोजाना लगाएं।

7- सेब का सिरका:
इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे यह त्वचा के सूखेपन को दूर करता है। इसके लिए सेब के सिरके कोे नहाने के पानी में मिलाकर रोजाना अपनी स्किन को 30 मिनट
तक भिगोएं।

8- सीसम के बीज का तेल:
यह तेल आपकी त्वचा को पूरा पोषण देता है जिससे उसकी खुजली दूर होती है। इसके लिये इस तेल को ड्राई स्किन पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।

9- मिंट:
मिंट में एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-सेप्टिक गुण होने के कारण यह त्वचा के सूखेपन को दूर करता है। इसके लिए इसे पीसकर प्रभावित जगह पर लगाएं।

10- ऐलोवेरा:
ऐलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह स्किन की खुजली को दूर करता है। इसके लिए ऐलोवेरा के पत्ते से उसका जूस निकालकर अपनी स्किन पर लगाएं और इसे लगभग 15 मिनट तक
छोड़ने के बाद गर्म पानी से धो लें।

11- पुदीना का तेल:
त्वचा के सूखेपन को दूर करने लिए पुदीने का तेल भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप इस तेल की कुछ बूंदों को नहाने के पानी में मिलाकर नहाएं या फिर एक चम्मच नारियल तेल में
मिलाकर ड्राई स्किन पर लगाएं।

12- शहद:
शहद के इस्तेमाल से भी आप अपनी त्वचा की खुजली और सूखेपन को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप शहद को ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर ड्राई स्किन वाली जगह पर लगाएं, बहुत
आराम मिलेगा।

13- ऑलिव ऑयल:
ऑलिव ऑयल स्किन में होने वाली उलझन को दूर करता है क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। इसके लिए आप इस आयल को प्रभावित जगह पर
लगाएं आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
