Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
काली जुबान होना अपशकुन नहीं बल्कि एक बीमारी है, जानिए इसके कारण और बचाव
काले बालों वाली जीभ या काली जुबान देखकर अक्सर लोग डर जाते है और उनके दिमाग में इसे लेकर कई भ्रम घूमने लगते हैं। ज्यादात्तर लोगों को एक ही डर सताता है कि कहीं उनकी कही बात सच ना हो जाएं। अगर किसी शख्स की कही कोई बात सच हो जाती है तो लोग उसे काली जुबान का कहते हैं। लोग इसे बहुत ही अशुभ और अपशकुन की नजर से देखते हैं। ये तो हो गई कहने और सुनने वाली बात।
अगर आप किसी काली जुबान वाले शख्स को देखते है तो इसमें कोई घबराने वाली बात भी नहीं है न ही इस चीज का किसी अशुभ या अपशकुन होने से लेना देना है। आपको जानकर अचरज होगा कि काली जुबान होना एक बीमारी है, वो भी दुलर्भ बीमारी में से एक। इसे 'ब्लैक हेयरी टंग' भी कहा जाता है।
ये सेहत से जुड़ी एक समस्या का संकेत है और ये बीमारी आपकी कुछ गलतियों के चलते होती है। आइए जानते है इससे जुड़ी और भी बातें।

कैंसर या डायबिटीज के लक्षण
काले धब्बे या काले बालों वाली जीभ काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है। यह कैंसर और डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा मुंह में बैक्टीरिया फैलने की वजह से भी जीभ का रंग काला हो जाता है।

पुरुषों में अधिक पाई जाती है
काली बालों वाली जीभ एक छोटे से स्थान के रूप में शुरू हो सकती है और जीभ के ऊपर के अधिकांश कोट को बढ़ा देती है यह मृत त्वचा कोशिकाओं के एक ढ़ेर के रुप में इक्ट्ठी होती जाती है। ये बीमारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होती है। दुनियाभर में 06 से 13 प्रतिशत लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

काली जीभ होने के कारण
काली जुबान या काली जीभ आमतौर पर जब मुंह में पाया जाने वाला पैपिल (papillae) पर इक्ट्ठी होने लगती है। जिस वजह से बैक्टीरिया और मृत कोशिकाएं इस पैपिल पर इक्ट्ठे होने लगती है। जिसकी वजह से जीभ का रंग काला होने के अलावा इसमें बाल नजर आने लगते है। जो देखने में बहुत ही भद्दे से नजर आते है। आइए जानते है जीभ काली होने के पीछे कुछ आम सी वजहें हो सकती हैं।
- मुंह की सफाई के प्रति ध्यान न देना।
- धूम्रपान करना।
- बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन और
- दांतों की साफ-सफाई नहीं करने की वजह से भी हो सकता है।
- पैराक्साइड जैसे माउथ वॉश का लगातार इस्तेमाल।
- लगातार डिहाइड्रेशन जैसे मुंह का सूखना।
- तम्बाकू, धूम्रपान और बहुत ज्यादा कॉफी से परहेज करना चाहिए।
- हल्के गर्म पानी से अपनी जीभ को रोज साफ करें।
- टंग क्लिनर का इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा डॉक्टर से नियमित चैकअप जरुर कराए।
- अगर आपको लगता है कि किसी विशेष दवा की वजह से आपकी जीभ काली होती जा रही है तो इसे आज ही छोड़ दें।

गाढ़ी परत जमने न दें
अगर आपकी जीभ पर पीले रंग की गाढ़ी परत जमती जा रही है और आपको लगता है कि इसकी वजह से आपके मुंह का स्वाद भी बदल रहा है तो आपको ओरल हाईजीन पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। रोजाना जीभ को साफ करें और जीभ पर गाढ़ी परत न जमने दें। बैक्टीरिय के जमाव के वजह से ही जीभ के ऊपर इस तरह की गाड़ी परत जमा होकर काले दानों का रुप लेनी लगती है।

ओरल हाईजीन पर ध्यान दें
इस बीमारी का वैसे कोई चिकित्सीय हल नहीं है। लाइफस्टाइल को बदलकर आप इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
