Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नेचुरल तरीके से करें फेफड़ों की सफाई, स्मोकिंग और प्रदूषण की वजह से हो सकती है बीमारी

फेफड़े हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसके जरिए हम ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं। यह हमारी श्वसन प्रणाली का एक हिस्सा होता है। अगर फेफड़े स्वस्थ होंगे तभी शरीर के बाकी अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी।
फेफड़ों का काम शरीर को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के साथ कार्बनडाईऑक्साइड को बाहर निकालना होता है। सांस लेते वक्त ऑक्सीजन के साथ वायु में मौजूद प्रदूषित कण और माइक्रोब्स हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और आपके फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा स्मोकिंग और प्रदूषण के वजह से इसमें मौजूद टॉक्सिन्स इकट्ठे होकर फेफडों के अंदर पहुंच जाते हैं। जिससे सांस की बीमारी, एलर्जी आदि सहित कई रोग पैदा हो सकते हैं। इनसे बचाव रखने के लिए फेफड़ों को डिटॉक्स रखना बहुत जरूरी है।
आइए जानते है आखिर किन चीजों का सेवन करके हम अपने फेफड़ों की सफाई कर सकते है।

लहुसन
लहुसन में कई तरह के एंटी-इनफ्लेमटरी गुण पाए जाते है। ये हर तरह के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है। लहुसन का सेवन करने से अस्थमा में निजात मिलती है और फेफड़ों के कैंसर की सम्भावना कम होती है।

विटामिन सी युक्त आहार
विटामिन सी युक्त आहार फेफड़ों को डिटॉक्स करने के काम करते हैं। कीवी,संतरा,नींबू आदि खट्टे फल फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए लाभकारी हैं।

पिपरमेंट
पिपरमेंट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट फेंफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है। यह मसल्स को रिलेक्स करके श्वसन प्रणाली के रास्ते को आसान बना देता है। इससे फेफडे स्वस्थ रहते हैं।

मुलेठी
मुलेठी के एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण फेफड़ों की इंफैक्शन को दूर करने में बहुत लाभकारी है। गला खराब, सासं लेने में परेशानी आदि में मुलेठी चूसने से श्वसन तंत्र साफ हो जाता है। जिससे फेफड़े आसानी से अपना काम करने लगते हैं।

अदरक
दिन में एक बार गर्म पानी में अदरक का रस और थोड़ा-सा शहद मिलाकर पीएं। इससे फेफड़े आसानी से डिटॉक्स हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में इसे न पीएं।

अनार
अनार के एंटीऑक्सीडेंट फेफड़ों में फैले विषाक्त पदार्थों को आसानी से साफ कर देता है। दिन में 1 कटोरी अनार जरूर खाएं।

ओरिगेनो
हर्ब्स फेफड़ों को स्वस्थ रखने में बहुत फायदेमंद हैं। ओरिगोनों इनमें से एक है, इसमे विटामिन और पोषक तत्व हिस्टामिन को कम करते हैं जिससे फेफड़ों के जरिए ऑक्सीजन का प्रवाह आसानी से होने लगता है।

खूब पीएं पानी
फेफड़ों से टॉक्सिन्स जैसे निकोटीन को बाहर निकालने के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करें। अधिक पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
