Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इन बातों से जाने कि सेक्स के दौरान आपके पार्टनर ने पहना सही साइज का कंडोम!
सुरक्षित और आनंदित सेक्स के लिए कंडोम का उपयोग करना बहुत जरुरी होता है। मार्केट में कई ब्रांड, साइज और मेटेरियल के कंडोम उपलब्ध है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कौनसा कंडोम आपके साथी के लिए परफेक्ट साइज का है। कंडोम का यूज करते हुए सही साइज के बारे में मालूम होना जरुरी होता है।
गलत साइज का कंडोम पहनने से उसके फटने का सेक्स के दौरान खिसक जाने का डर होता है। इसलिए सेफ सेक्स के लिए सही साइज के कंडोम का चुनाव बहुत ही जरुरी होता है।
हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने साथी को कैसे बता सकती हैं उसने गलत साइज का कंडोम पहना है और किन तरीकों से आप अपने पार्टनर के लिए सही साइज का कंडोम ले सकती है। आइए जानते है-

टाइट कंडोम की निशानी
टाइट कंडोम पहनने से ना केवल आपके साथी को सेक्स के दौरान खिंचाव महसूस हो सकता है बल्कि उसके लिए इरेक्शन और ऑर्गेज्म तक पहुंचने पर मुश्किल हो सकती है। वैसे आप दूसरे कई तरीकों से यह पता कर सकती हैं कि कंडोम पूरी तरह से सही नहीं है। यह जानने के के लिए कि क्या कंडोम छोटा है, तो एक बार अपने पार्टनर के पेनिस पर उसे चढ़ाकर देखे। अगर कंडोम सच में टाइट होगा तो आप देखेंगी कि आपके पार्टनर के पेनिस पर कंडोम टाइट होने से एक लाइन बन गई है जैसा कि एक टाइट रबर बैंड पहनने से बनती हैं। इसके अलावा अगर उसे पहनने के बाद आपके साथी को दर्द या बैचेनी सी लग रही है, तो यह भी एक संकेत है कि कंडोम टाइट है।

लूज कंडोम एेसे पहचाने
अगर आपके पार्टनर ने लूज कंडोम पहना हैं तो जाहिर है सेक्स के दौरान उसके खिसकने के ज्यादा चांस होते हैं। इस मामले में आपके लिए पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि आपके पार्टनर के बहुत ढीला कंडोम पहना है। वैसे आप सेक्स के दौरान एक बार कंडोम पहनकर ट्र्रायल ले सकती है। जब आपका पार्टनर अपने लिंग पर कंडोम लगा ले, तो आप उसे अच्छी तरह चेक कर लें। अगर कंडोम ढीला होगा तो वो आसानी से उतर जाएगा। ढीला कंडोम सेक्स के दौरान योनि में भी फंस सकता है।

डिफरेंट साइज के कंडोम
मार्केट में डिफरेंट साइज के कंडोम उपलब्ध है, इसलिए आप चाहे तो अपने साइज के अनुसार आसानी से कंडोम पा सकते है।
मार्केट में Small, Regular & Large साइज में कंडोम उपलब्ध है।

इन बातों का रखें ध्यान
- कंडोम खरीदने से पहले ब्रांड, कंडोम का साइज, और कंडोम मेटेरियल लेटेक्स या पालीयुरथेन या लेमस्किन का निर्धारण करें जो आप पसंद करें।
- कंडोम सिर्फ उन्हें ब्रांड्स की ले जो FDA से स्वीकृत हों।
- पुरुषों का इरेक्ट पेनिस का माप लेकर सही साइज के कंडोम लेने चाहिए।
- आप ऑनलाइन उपलब्ध कंडोम कैलकुलेटर की मदद से भी पेनिस का साइज जान सकते है।
- ऑनलाइन कंडोम्स को सर्च करें, और रिव्यूज को पढ़ें उसके बाद ही कंडोम खरीदें।

सही कंडोम ही लें
सेक्स का भरपूर मजा लेने और सेक्स से जुड़ी समस्याओं व अनचाहे गर्भ से बचने के लिए आपको सही साइज का कंडोम पहनने चाहिए। ज्यादा टाइट कंडोम के फटने के भी ज्यादा चांस होते हैं और सेक्स के दौरान आपको कंडोम फटने की ज्यादा टेंशन हो सकती है। दूसरी तरफ ढीले कंडोम के जल्दी उतरने के अधिक चांस होते हैं।

अगर हो रही है परेशानी
अगर कंडोम के उपयोग के बाद आप खुजली, गाँठों, किसी तरह की फुंसी या अन्य परेशानी का अनुभव होता है तो अपने डॉक्टर से सलाह लें। हो सकता हो कि आप जिस ब्रांड या मेटेरियल का कंडोम यूज में ले रहे हैं आपको उससे एलर्जी हो। इस केस में तो फिर आपको दूसरे विकल्पों का उपयोग करना चाहिए या तो आप अपने कंडोम का मेटेरियल बदल दे या चाहे तो अपनी पार्टनर से सलाह कर फीमेल कंडोम का यूज भी कर सकते हैं।

एक्सपायर्ड हो गया कंडोम
क्या आपको मालूम है कि कंडोम की भी एक्सपायर्ड डेट होती है। जब आप एक्सपायर्ड कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तब आपको एसटीआई होने का खतरा होता है। कहने का मतलब है कि एक्सपायर्ड कंडोम का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप इस्तेमाल ही न करें। क्या करेंगे जब आपका मूड बन जायेगा और कंडोम का पैकेट नहीं होगा तो आप कंडोम में पानी भरकर चेक कर लें कि पानी लिक तो नहीं हो रहा है।

रिस्क न लें
कंडोम एक निश्चित समय के बाद खराब हो जाता है इसलिए सेक्चुअल एक्टिविटी के समय वह फट सकता है। क्योंकि लंबे समय के बाद इसका लुब्रिकेंट सूख जाता है और शुक्रनाशक प्रभाव खत्म हो जाता है जिसके कारण कंडोम का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए अगर कंडोम एक्सपायर्ड हो गया है तो रिस्क न उठाए एक्सपायर्ड कंडोम यूज न करें।



Click it and Unblock the Notifications
