Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सोनाली बेंद्रे को हुआ मेटास्टेसिस कैंसर, जानिए क्या होता है ये कैंसर और इसके लक्षण

कुछ समय पहले एक्टर इरफान खान ने सोशल मीडिया में खुद को कैंसर होने की बात कहकर सभी फैंस को चौंका दिया था। अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने खुद को कैंसर होने की बात का खुलासा किया है। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को कैंसर होने की बात का खुलासा किया है। सोनाली ने बताया है कि उन्हें हाई-ग्रेड कैंसर हुआ है और इसके इलाज के लिए वह इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं।
बुधवार को सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर साफ किया कि कैसे वह इस बीमारी से जूझ रही हैं और इस दौरान उनके दोस्त और परिजन उनका पूरी तरह साथ दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया है कि वो इस दौरान कैसा महसूस कर रही है। तो इस दुलर्भ बीमारी से जूझ रहे हैं इरफ़ान खान...

आइए जानते है कि हाईग्रेड कैंसर से जुड़े फैक्ट।
क्या होता है हाई ग्रेड कैंसर
हाई ग्रेड कैंसर में इसके सेल्स तेजी से शरीर में फैलते है। जो कि लो ग्रेड कैंसर सेल्स से कई गुना तेजी से बढ़ते है। जब शरीर में सफेद और लाल रक्त कशिकाओं की संतुलन बिगड़ने और सेल्स का बनना नियंत्रण हो जाता है। तब कैंसर होता है। इस प्रक्रिया को मेटेस्टिक कैंसर भी कहा जाता है। ये स्टेज 4 कैंसर होता है। जिसे भी गुर्दे का लास्ट स्टेज कैंसर होता है उनके पास चार से पांच साल ही जीवित रहने के लिए होते है। मेटेस्टिक कैंसर को प्राइमरी कैंसर भी कहा जा सकता है। उदारण के तौर अगर पर ब्रेस्ट कैंसर गुर्दों में फैल गया है तो उसे मेटेस्टिक ब्रेस्ट कैंसर कहा जाएगा। इस ग्रेड के कैंसर में मरीज को तुंरत इलाज देना जरूरी हो जाता है। कैंसर से बचने के लिए आज ही से शुरू कर दें ये 6 काम
डॉक्टर्स के लिए भी मुश्किल
जिन लोगों में मेटास्टेसिस कैंसर पाया जाता है डॉक्टर के लिए ये पता लगा पाना बेहद मुश्किक होता है कि ये कैंसर आखिर शुरू कहा से हुआ। इलाज में जितनी देरी होगी हालात उतने काबू से बाहर हो जाते हैं। इस ग्रेड के कैंसर में इलाज काफी इंटेसिव यानी कि सघन होता है।
सबसे पहले कहां फैलता है मेटास्टेसिस कैंसर?
ट्यूमर के टूटने के बाद खून के जरिए यह कैंसर पूरे शरीर में फैलकर सबसे पहले हड्डियों को अपना शिकार बनाता है. इसके बाद यह कैंसर फेफड़ों, लिवर और दिमाग में फैलता है. इसके बाद यह ट्यूमर गर्भाशय, मूत्राशय, बड़ी आंत और ब्रेन बोन की तरफ रुख करता है।
इसके लक्षण
हमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग बहुत बड़ी तादाद में कैंसर के चपेट में आ रहे हैं। अगर कैंसर के लक्षण समय रहते दिखने लगे तो जरूरी उपाय करके इससे बचा जा सकता है। मगर मेटास्टेसिस कैंसर में हमेशा लक्षण दिखाई नहीं देते। जब यह उभरते हैं तो इनकी प्रकृति और फ्रीक्वेंसी मेटास्टेसिस ट्यूमर के साइज और उसकी जगह पर निर्भर करती है। फिर भी जानिए इनके लक्षण-
पेशाब और शौच के समय खून आना।
खून की कमी से एनीमिया होना।
खांसी के दौरान खून आना।
हड्डियों में दर्द
मल मूत्र पर नियंत्रण नहीं रहना।
गले में किसी भी प्रकार की गांठ
शरीर में नीले दाग पड़ना।
खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
