Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
उपवास खोलते हुए रखे इन बातों का ध्यान, क्या खाएं और क्या नहीं

नवरात्रि का पर्व चल रहा है इन 9 दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए कई लोग व्रत और उपवास रख रहे होंगे। हर कोई अपने तरीके से व्रत-उपवास करते हैं। कोई जहां 9 दिन बिना अन्न और जल के उपवास करता है तो कोई एक समय भोजन करता है। व्रत कोई भी हो आप कितना लम्बा व्रत क्यों न करें, लेकिन इसे समाप्त कर भोजन ग्रहण करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि स्वास्थ संबंधी परेशानी न हो।
आज हम आपको यहां व्रत छोड़ते समय सेहत संबंधी जरुरी बातें बता रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप बीमार होने से बच सकते हैं।

ओवर इटिंग से बचें
व्रत खोलने के बाद कई लोग भरपेट दबाकर भोजन कर लेते हैं जो कि सेहत की लिहाज से गलत है। एक बार में अधिक भोजन करने से बचें। घंटों तक खाली पेट रहने के बाद एकदम से पेट भरकर खाने से न केवल पेट दर्द की समस्या हो सकती है, बल्कि पाचन में भी परेशानी हो सकती है।

पानी पीएं
लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद पहले सिर्फ एक गिलास पानी पीना ही बेहतर होगा, ताकि पेट में ठंडक पहुंचे, और बाद में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

जूस पर ध्यान दें
आप चाहें तो नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी य फिर मौसंबी का जूस ले सकते हैं। इससे आपको उर्जा महसूस होगी, और यह आपके पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को भी ठीक करने में सहायक होंगे।

प्रोटीन पर दे ध्यान
व्रत के बाद प्रोटीन से भरपूर आहार लेने का प्रयास करें, आपके शरीर में उर्जा की पूर्ति करने में मदद करेगा। इसके लिए आप कुछ समय रूककर, पनीर व्यंजन या अंकुरित आहार ले सकती हैं।

मसालेदार न खाएं
उपवास के बाद तेल मसाले भोजन से बचने की कोशिश करें। मिठाईयों और तले हुए व्यंजनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपके पाचन तंत्र पर अधिक दबाव न पड़े, और स्वास्थ्य भी सही हो।

मल्टीग्रेन आटा
आप अगर चाहें तो मिले जुले आटे की रोटी बना सकते हैं। सब्जियों में लौकी, गिल्की, कद्दू, टमाटर, भिंडी, दाल व दही जैसे पाचक व हल्की चीजें ले सकते हैं। दिनभर उपवास के बाद आपका पाचनतंत्र इसे आसानी से पचा सकेगा।

एनर्जी फूड खाएं
व्रत खोलने के आपको हल्का और लिक्विड डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आप चाहें तो दही के साथ फलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रूट चाट भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपका पेट भी भरेगा और शरीर को उर्जा भी देगा।

हल्का खाएं
बहुत दिनों के बाद जब आप उपवास छोड़ते है तो आपको हैवी खाने से बचना चाहिए। व्रत करते समय मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसलिए एकदम हैवी खाने से बचना चाहिए, व्रत छोड़ने के बाद कुछ हल्का फुल्का खाएं जैसे मिले जुले आटे से बना उपमा भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौष्टिक भी होगा और आसानी से पच भी जाएगां। लेकिन ध्यान रखें कि व्रत के बाद जो भी खाएं वह कम मात्रा में ही खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
