Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
ऑफिस में लंच के बाद आती है नींद, इन टिप्स से खुद को रखें फिट
दोपहर के खाने के बाद अक्सर होता है कि हम में से अधिकतर लोगों को नींद आने सी लगती है। हालांकि खाने के बाद नींद आना या ऊर्जाहीन होना सामान्य सी बात है लेकिन इसके कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित होती है। दिक्कत वर्किंग लोगों के साथ ज्यादा होती है क्योंकि लंच के बाद ऑफिस में काम में फोकस करने में काफी समस्या होती है।
अक्सर ओवरईटिंग, सोडियम वाले फूड्स का अधिक सेवन और सिंपल कार्ब्स का सेवन करने से लंच के बाद नींद आने की समस्या होती है। आइए जानते है कि किस तरह आप इस समस्या से दूर रह सकते हैं।

खाना खाने के बाद वॉक करें
खाना खाने के तुरंत बाद आकर सीट पर मत बैठ जाइए, थोड़ा टहल के आइए। अगर समय कम है तो एक ब्रिस्क वॉक कर लें यानी सीढ़ियों से ही एक दो बार ऊपर नीचे उतर और चढ़ लें। ये छोटी सी एक्सरसाइज आपके शरीर में रक्त में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाएंगी। जिससे आपमें ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आपको नींद नहीं आएगीं।

हेल्दी खाना खाएं
प्रोसेस्ड फूड में परिष्कृत अनाज जल्दी पच जाता है जिसके परिणामस्वरूप रक्त शर्करा में वृद्धि होती है और ऊर्जा का स्तर घटने लगता है। इसलिए अपने लंच में अधिक ऊर्जावान भोजन खाएं, जिसमें अधिक आयरन (पत्तेदार हरी सब्जियां), लीन प्रोटीन (दुबला मांस, मछली और अंडे) और मिश्रित कार्बोहाइड्रेट (साबुत अनाज और फलियां) को शामिल कर सकें। इसके अलावा ओवर ईटिंग से बचें।

आयरन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स खाएं
लंच में आप जो आहार लेते हैं, उसमें आयरन, प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स शामिल करें। आयरन आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचती है और आपको ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा कॉम्पलेक्स कार्ब्स शरीर को ग्लूकोज की आपूर्ति करते हैं, जिससे शरीर के सभी अंगों को फ्यूल मिलता है।

सीमित मात्रा में खाएं
ओवर ईटिंग भोजन के बाद नींद आने का मुख्य कारण है। इसलिए लंच में सीमित मात्रा में भोजन करें। अधिक भोजन को पचाने के लिए शरीर को ऊर्जा की जरुरत होती है जिससे आप भोजन के बाद ऊर्जाहीन महसूस करते हैं।

पर्याप्त मात्रा में नींद लें
शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद की जरुरत होती है, इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। सोने को लेकर एक रुटीन मनाएं। हर रोज एक ही समय पर उठें। इससे आपका शरीर उसी शेड्यूल का आदी हो जाएगा और आपको असमय नींद नहीं आएगी। पर्याप्त नींद ना लेने से आपको लंच करने के बाद नींद आती है।



Click it and Unblock the Notifications
