Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
एल्कोहल पीने के घंटों तक इन 5 चीजों का सेवन करने से बचें, वरना हो सकता है खतरनाक नुकसान
कई लोग ड्रिंक्स करते वक्त चखना यानी स्नैक्स में कुछ न कुछ खाना जरुर पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें शराब के साथ खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी ही गलती लोग शराब पीने के बाद कर बैठते हैं। नशे की हालत में उन्हें जो भी मिलता है, खा लेते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको आपको शराब के साथ या बाद में नहीं खाना चाहिए।

काजू या मूंगफली
अधिकतर लोग शराब पीते समय मूंगफली या ड्राई काजू खाना पसंद करता है लेकिन आपको बता दें शराब के साथ यह दोनों ही चीजें कभी नहीं खानी चाहिए। इनमें कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इतना ही नहीं यह भूख को खत्म को भी खत्म कर देता है।

सोडा या कोल्ड ड्रिंक
हमेशा याद रखें कि कभी भी सोडा और कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि यह शरीर में पानी की मात्रा को कम कर देती हैं। जो आप में डिहाइड्रेशन की समस्या को बढ़ा देता है। इसकी जगह आप शराब में पानी या बर्फ मिलाकर पी सकतें हैं।

ऑयली स्नैक्स
ड्रिंक करते वक्त ऑयली स्नैक्स को भी अवॉइड करें क्योंकि हार्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी की शिकायत रहती है। बहुत से लोग ड्रिंक पीते वक्त चिप्स खाते हैं क्योंकि यह आसानी से मिल जाते हैं लेकिन इनका सेवन करने से बहुत प्यास लगती है। इसी वजह से लोग ज्यादा शराब पी लेते हैं, जो नुकसानदायक है। इससे शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है।

दूध या दूध से बनी चीजें
जब भी हम कुछ खाते हैं तो वे पाचन एंजाइम खाने के साथ मिल कर उसे पचाने और उससे पोषण लेने में मदद करते हैं। शराब पीने से उन डाइजेस्टिव एंजाम्स को नुकसान पहुंचता है। जिससे अगर आप शराब के बाद दूध पीते हैं तो दूध में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा लाभ आपको नहीं मिलता।

मीठा खाने से बचें
शराब पीने के साथ मीठा खाने से बचना चाहिए। कभी भी मीठा खाने की गलती न करें। क्योंकि शराब के साथ मीठा खाने से नशा दोगुना हो जाता है जिससे व्यक्ति बहुत जल्दी खुद पर नियंत्रण खो देता है। आम तौर पर लोगों का मानना है कि मीठा खाने से शराब बहुत जल्दी चढ़ती है जबकि सही मायने में मीठी चीजें शराब में मौजूद विषैले तत्वों को और ज्यादा बढ़ा देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
