Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रोजाना गर्म पानी में केसर मिलाकर पीने के है खूब फायदे, टाइट टू टाइम आएगा पीरियड और भी है फायदे
केसर का नाम सुनते ही जेहन में एक धीमी-धीमी सी सुगंध सी उतर आती है। केसर खाने के बहुत सारे फायदों के बारे में आपको मालूम होगा। ये सुगंधित मसाला न सिर्फ पकवानों के स्वाद में बढ़ोत्तरी करता है बल्कि ये स्किन के साथ-साथ आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके सेवन के लिए आपको कुछ ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं है बस रोजाना इसे पीने के एक गिलास पानी में घोलकर पीना है। दरअसल केसर में मौजूद जरूरी मिनरल महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
ये महिलाओं की पीरियड्स से लेकर ब्यूटी प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए, फोलिक एसिड, पोटेशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, सेलेनियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे गुण भी होते हैं, जोकि कैंसर व डिप्रेशन जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

ऐसे बनाएं केसर का पानी
केसर के 5 से 7 धागे लेकर 10 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा लगातार 1 महीने तक करने पर आपको असर दिखने लगेगा।

पीरियड्स की प्रॉब्लम्स दूर हुई
केसर में हीटिंग गुण होते है, जो हैवी पीरियड्स का कारण बनते हैं। इसे रोजाना पीने से पीरियड समय पर आते हैं। लेकिन अगर आपको हैवी पीरियड्स होते हैं तो उस समय के दौरान केसर का पानी पीने से बचें।

ग्लोइंग स्किन
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लड़कियां मार्केट में केसर से बनी कई तरह के प्रोडक्ट को यूज करती है। इससे बेहतर है कि आप सीधा ही केसर का सेवन करें। केसर का पानी पीने से ही स्किन की रंगत में फर्क आता है। जी हां केसर में मौजूद औषधीय गुण त्वचा को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। साथ ही इससे स्किन हेल्दी व ग्लोइंग भी होती है।

बालों का झड़ना हुआ कम
बदलते मौसम के साथ बाल झड़ने की प्रॉब्लम देखने को मिलती है, लेकिन केसर वाला पानी से आप इस समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं। लगातार 1 महीने तक इसे लेने से आप बाल ना सिर्फ झड़ना बंद हो जाएंगे बल्कि वह मजबूत व शाइनी भी होंगे।

सर्दी-जुकाम को भी करता है दूर
केसर की तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 1 कप केसर वॉटर ना सिर्फ आपको सर्दी-जुकाम से बचाएगा बल्कि इससे आप इंफेक्शन के खतरे से भी बचे रहेंगी।

मुंहासों करें दूर
चेहरे पर मुंहासों और पिंपल की समस्या से आप काफी समय से परेशान चल रहे हैं। लगातार इस पानी को पीने से आपकी स्किन रिलेटेड समस्या में सुधार होता है। अगर आप भी इस महिला की तरह इन परेशानियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो अपने रूटीन में केसर के पानी को शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
