Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
नौतपा 2019 : 9 दिन पड़ेगा प्रचंड गर्मी का कहर, बाहर निकलने से पहले बरतें ये सावधानियां
नौतपा 25 मई से शुरु हो चुका है। ऐसे में अगले नौ दिन तक बहुत ही तपिश भरा माहौल रहेगा। नौतपा के दिनों की गर्मी इतनी तीखी होती है कि चाहे आप घर के अंदर हो या बाहर, ये आपको बेचैन करने के लिए काफी है। इन दिनों वैसे तो शायद ही किसी का घर से बाहर निकलने का मन करता है, लेकिन पूरे दिन घर के अंदर रहना भी संभव नहीं है क्योंकि कई कामों से आपको बाहर तो जाना ही पड़ सकता हैं।
मौसम विभाग ने भी नौतपा को लेकर चेतावनी जारी कर दिया है। इस दौरान आ इसलिए इस दौरान आपको खुद का बहुत ध्यान रखने की जरुरत होती है। नौतपा में घर से बाहर जाने से पहले आपको कुछ जरूरी सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं कि नौतपा में घर से निकलने से पहले किन बातों का रखें ध्यान।

क्या है नौतपा?
मई के उतरते सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी की दूरी कम होने के कारण सूर्य की तेज किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं! जिसका बुरा असर मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी और पेड़-पौधों तक पर पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का जब तक प्रभाव रहता है, सूर्य का प्रचण्ड स्वरूप शिखर पर होता है। रोहिणी और नौतपा का योग मौसम का मिजाज बिगाड़ देता है। इस वजह से पृथ्वी का तापमान अचानक बढ़ जाता है। भारतीय ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रमा जब ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आर्द्रा नक्षत्र से स्वाति नक्षत्र तक अपने स्वरूप में हो और तेज गर्मी पडे़, यही नौतपा है।

कब से कब तक रहेगा नौतपा
रोहिणी नक्षत्र से नौतपा भी शुरू हो जाएगा। रोहिणी नक्षत्र 25 मई को शुरू होगा और इस बार 8 जून तक रहेगा। रोहिणी नक्षत्र जब लगता है तो सूरज के तेवर प्रचंड रहते हैं और धरती का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। साल में एक बार रोहिणी नक्षत्र की दृष्टि सूर्य पर पड़ती है। यह नक्षत्र 15 दिन रहता है लेकिन शुरू के पहले चन्द्रमा जिन 9 नक्षत्रों पर रहता है वह दिन नौतपा कहलाते हैं। इसका कारण इन दिनों में गर्मी अधिक रहती है। मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी कम हो जाती है और इससे धूप और तेज हो जाती है।

इन बातों की रखे सावधानियां
- किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकलें।
- खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं।
- एसी से निकलते ही एकदम धूप या गर्मी में न जाएं।
- हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें।
- नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे।

हो सकती है पेट संबंधी समस्याएं
ज्योतिष और आयुर्वेद के अनुसार यह समय सूर्य का पापाक्रांत समय होता है। इस दौरान पेट से संबंधी बीमारियों के होने की आशंका अधिक होती है। हल्का भोजन लें और पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। मौसम के हिसाब से होने वाली व्याधियों से बचने की जरूरत है। इस मौसम में खाने-पीने पर भी विशेष ध्यान रखें। इस मौसम में ऐसा रखें अपना खान-पान।

ऐसा रखे खान-पान
- गर्मियों में मौसमी फलों का सेवन करें, पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए इनका सेवन जरूर करें।
- तरबूज, खरबूज, खीरा आदि को नियमित रूप से खाने से शरीर में पानी के साथ खनिज-लवणों की भी पूर्ति होती है।
, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो।
- प्रतिदिन प्याज खाएं और साथ में भी रखें।
- तली हुई या मसालेदार चीज़ों से दूर रहें, यह आपका पेट खराब कर सकती हैं।
- इन सब के अलावा समय समय पर आवश्यकता के अनुसार ग्लुकोज का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।



Click it and Unblock the Notifications
