Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
शैम्पू करने के बाद भी बालों से आती है बदबू तो आपको है ये सिंड्रोम, जाने इसकी वजह
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए और ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए हम सब बालों में शैम्पू करते हैं। पसीने और बालों के स्कैल्प में ऑयल जमने की वजह से बदबू आने लगती है, जिसे हम शैम्पू के जरिए इस समस्या से निजात पा सकते है। शैम्पू करने के बाद हमें बाल खुले-खुले और मुलायम से लगने लगते हैं। लेकिन कई लोग हेयरवॉश करने के बाद भी बालों में से बदबू नहीं जाने की शिकायत करते हैं।
दरअसल ये एक तरह की मेडिकल कंडीशन है। जिसमें बालों को धोने के बाद भी इसमें से बदबू आती रहती है। आइए जानते है कि ये समस्या किन्हें और क्यूं होती है और इसका समाधान क्या है?

क्या होता है ‘स्मेली हेयर सिंड्रोम'
ये एक तरह की मेडिकल कंडीशन है। इसका आपके बालों की सफाई से कुछ लेना-देना नहीं हैं। रोजाना हेयरवॉश करने के बाद भी आपको स्मेली हेयर सिंड्रोम की समस्या हो सकती है। जिसमें सिर की स्किन से बदबू आती है। ये किसी को भी हो सकता है।आपके सिर की स्किन में ग्लैंड्स होते हैं यानी ग्रंथियां। यहां से पसीना और ऑइल निकलता रहता है। जिन लोगों में ये ओवर-प्रोडक्शन होता है उन्हें स्मेली हेयर सिंड्रोम की दिक्कत हो जाती है।

क्यों होता है ‘स्मेली हेयर सिंड्रोम'
- सिर में बैक्टीरिया या फंगल इन्फेक्शन
- हमारे बालों में कई तरह के सूक्ष्मजीव मौजूद होते हैं जिन्हें हम माइक्रोस्कोप के बिना नहीं देख पाते हैं। इस वजह से भी बालों में ये सब समस्याएं होती है।
- अगर आप सिगरेट पीती हैं या बहुत ज़्यादा धुएं में घिरी रहती हैं तो भी दिक्कत हो सकती है।
-बालों की सफ़ाई न करना. अगर आप कभी-कभार ही बाल धोती हैं तो आपके स्कैल्प (सिर की स्किन) पर बैक्टीरिया और फंगस अपना घर बना लेते हैं।
-आपको कोई स्किन कंडीशन हो सकती है जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, या डैंड्रफ़।
-स्ट्रेस।
-किसी हेयरकेयर प्रोडक्ट से रिएक्शन होना।

स्मैली हेयर सिंड्रोम’ के लक्षण
आपके सिर से बदबू तो आएगी ही पर इसके साथ-साथ कुछ और लक्षण हैं। जैसे:
- स्किन रैशेस
- सिर की स्किन में सूजन आ जाएगी
- खुजली
- पस वाले दाने

जानें इसका इलाज
अगर आपको ‘स्मैली हेयर सिंड्रोम' के लक्षण है तो आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

नींबू का जूस
नींबू का जूस आपके सिर को किसी भी तरह के फंगल इन्फेक्शन से बचाकर रखेगा। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक बाल्टीभर पानी में नींबू का चार चम्मच जूस डाल दीजिए। इसको अच्छे से मिला लीजिए। फिर इस सॉल्यूशन से अपने बाल धोइए।

नींबू जूस
इसके अलावा दो चम्मच नींबू जूस को एक कप पानी में डाल दीजिए। उसे अच्छे से मिला लीजिए। फिर इस सॉल्यूशन को अपने सिर की स्किन पर लगा लीजिए। 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए। उसके बाद बाल धो लीजिए। ऐसा हफ़्ते में दो बार कीजिए।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी बहुत काम आ सकता है. एक कप में पानी लीजिए। उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लीजिए। पानी हल्का गुनगुना होना चाहिए। इसे अपने स्कैल्प पर लगा लीजिए। 10 मिनट तक मसाज करिए। फिर धो दीजिए।

इसके अला वा नारियल का तेल, टमाटर का जूस, नीम का तेल भी काफ़ी मददगार साबित होते हैं।

सही डाइट लें
इसके अलवा नारियल का तेल, टमाटर का जूस, नीम का तेल भी काफ़ी मददगार साबित होते हैं। सही शैम्पू का इस्तेमाल कीजिए। ऐसा शैम्पू खरीदिए जिसमें सल्फ़र या जिंक हो। बोतल पलट कर देख लीजिएगा, आपको पता चल जाएगा। न्यूट्रिशियन से सही डाइट लें।



Click it and Unblock the Notifications
