Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
आयुष मंत्रालय ने गिलोय को लीवर को डैमेज करने वाले दावे का किया खंडन, बताई इससे जुड़ी सच्चाई
गिलोय से लिवर के लिए नुकसानदायक है इस स्टडी को आयुष मंत्रालय ने गलत बताते हुए कहा है कि गिलोय को लिवर डैमेज की खबरों से जोड़कर बताना भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने जैसा है, क्योंकि आयुर्वेद में भी गिलोय के कई फायदों के बारे में जिक्र किया गया है। इसे लीवर के लिए भी खूब फादेमंद बताया गया है।
मंत्रालय ने उन दावों को ( जिसमें गिलोय को नुकसानदेह बताया गया है ) खारिज करते हुए कहा है कि शोध करते हुए लेखकों ने जड़ी-बूटी की सामग्री का सही तरह से आंकलन नहीं किया था, जिसका सेवन उन 6 मरीजों ने किया था।

आयुष मंत्रालय ने ये भी कहा कि इस शोध में यह जानना भी जरूरी है कि मरीजों ने जिस जड़ी बूटी को गिलोय समझकर खाया कहीं वो टिनोस्पोरा क्रिस्पा (TinosporoCrispa) तो नहीं था। क्योंकि इंगिलश में गिलोय को tinospora cordifolia (टिनोस्पोरा कोडिफॉलिया ) भी कहते है। टिनोस्पोरा क्रिस्पा भी गिलोय यानी टिनोस्पोरा कोडिफॉलिया से मिलता जुलता पौधा है और नाम भी। अब इस बारे में सही जानकारी के लिए शोध से जुड़े लोगों को किसी वनस्पतिशास्त्री या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेनी होगी।
आयुष मंत्रालय ने ये भी कहा कि जड़ी बूटी की सही पहचान न करने की वजह से भी अक्सर सही के जगह गलत परिणाम मिलते है। क्योंकि एक समान दिखने वाली जड़ी बूटी टिनोस्पोरा क्रिस्पा (TinosporoCrispa) का लीवर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications