Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
एयर कंडीशनर से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, जानें सच है या झूठ
कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी कोविड-19 को लेकर दुनियाभर में तरह-तरह की स्टडी हो रही है। इस वायरस से संबंधित कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही हैं। इन्हें लेकर आम लोगों में काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। इन्हीं भ्रम में से एक सवाल ऐसा है जो लोगों को आजकल काफी परेशान कर रहा है जैसे वाकई एसी चलाने से कोरोना वायरस फैलता है। क्या है इन मिथकों की सच्चाई? आइए जानते हैं। लेकिन कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया पर एसी के जरिए कोरोना संक्रमण फैलने से संबंधित कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना का संक्रमण एसी की वजह से तेजी से फैलाता है। इन मैसेज को देख लोगों के मन में भय है कि क्या वाकई एसी चलाने से कोरोना वायरस फैलता है। आइए जानते है कि क्या वाकई एसी चलाने से कोरोना वायरस फैलता है?

एसी चलाने से कोरोना वायरस फैलता है?
इस संबंध में कुछ रिपोर्ट जारी हुई हैं। खासतौर पर अमेरिका की सीडीसी द्वारा जारी रिपोर्ट में आशंका जाहिर की गईहै कि सेंट्रल एसी सिस्टम में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका हो सकती है। हालांकि आमतौर पर घरों में लगने वाले विंडो या स्प्लिट एसी को सुरक्षित माना गया है। फिर भी एहतियात के तौर पर घर की खिड़कियों को खोलकर रखना अच्छा है, ताकि कमरे में हवा की आवाजाही ठीक से होती रहे। सेंट्रल एसी व्यवस्था वाली सार्वजनिक जगहों पर अगर काम करना बहुत जरूरी है तो वेंटिलेशन का ध्यान रखना होगा, साथ ही यह भी देखना होगा कि कमरे की हवा का माइक्रो स्तर पर फिल्टरेशन हो। थोड़ी देर खिड़की खोलकर रखें। जहां तक कार के एसी की बात है, तो जितना संभव हो, कार चलाते समय खिड़की खुली रखें। वेंटिलेशन बढ़ाएं और सतह को असंक्रमित करते रहें।

कार एसी से भी हो सकते हैं संक्रमित
जहां तक कार के एसी की बात है, तो जितना संभव हो, कार चलाते समय खिड़की खुली रखें। वेंटिलेशन बढ़ाएं और सतह को असंक्रमित करते रहें।
एसी से संक्रमित होता है कोरोना वायरस, पीआईबी ने किया पोस्ट
एसी चलाने से कोरोना वायरस फैलने को लेकर प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने पोस्ट कर लिखा है कि इस बात में पूरी तरह सच्चाई नहीं है कि एसी चलाने से कोरोना वायरस फैलता है। पीआईबी ने एक वीडियो को ट्वीट किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि विंडोज एसी का इस्तेमाल करने में कोई खतरा नहीं है, लेकिन सेंट्रल एसी के साथ परेशानी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
