Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दिल्ली में सामने आया पहला कोरोनावायरस का मामला, जानें कैसे करें बचाव
खतरनाक कोरोना वायरस (COVID-19) राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया है। ये देश की राजधानी से सामने आया पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा तेलंगाना के भी एक शख्स को कोरोना से पीड़ित पाया गया है। बता दें कि चीन से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस दुनियाभर में अब तक लगभग 89 हजार लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है, जबकि तीन हजार से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को कोविड-19 नाम दिया है। आइए जानते है कि इससे बचने के तरीकों के बारे में।

क्या हैं कोरोना के लक्षण
नोवल कोरोना वायरस-2019 के लक्षण शुरू में बहुत सामान्य होते हैं। बाद में एक झटके में लक्षण जाहिर करता है। शुरुआती संकेत सांस लेने में थोड़ी तकलीफ़, खांसी या फिर बहती हुई नाक है। ये भी ध्यान रखें कि कोरोना वायरस परिवार के ज्यादातर वायरस नुकसानदायक नहीं होते हैं। अगर कोई सामान्य कोरोना वायरस की चपेट में आता है तो तीन दिन से लेकर एक हफ्ते में ठीक हो जाता है लेकिन इस परिवार में छह सदस्य ऐसे रहे हैं, जिन्हें जानलेवा कहा जाता है। अब नोवल कोरोना वायरस 2019 इस परिवार का सातवां घातक सदस्य है। इन्हीं घातक वायरस से सार्स (सिवियर एक्यूट रेसपिरेटरी सिंड्रोम) और मर्स (मिडल ईस्ट रेसपिरेटरी सिंड्रोम) जैसी बीमारियां फैली हैं।

ये होते है शुरुआती लक्षण
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में शुरुआत बुखार से होती है। फिर सूखी खांसी। सांस में दिक्कत होने लगती है। नोवल कोरोना वायरस फेफड़ों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त करता है। इसके बाद रोगी की हालत बिगड़ जाती है।

इन उपायों से रहे सचेत
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रभावित इलाके लोगों को जो हिदायतें दी हैं, वो इस तरह है-
1. दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं।
2. अपने हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार नहीं छुएं।
3. अपनी और परिवार की इम्युनिटी को बरकरार रखने वाली चीजों का सेवन करें।
4. खांसते और छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढंककर रखें।
5. खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण होते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
6. सांस की किसी तकलीफ़ से संक्रमित मरीज़ों के क़रीब जाने से बचें।
मास्क लगाएं।
7. किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के फौरन बाद, पालतू या जंगली जानवरों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।



Click it and Unblock the Notifications
