Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वर्क फॉर्म होम में हो रहा है कमर दर्द, तो अपनाये यह घरेलू उपाय
इस समय लगे हुए लॉकडाउन के चलते कई लोगों को ऑफिस का काम घर से करना पड़ रहा है। घर से काम करने में शरीर को बहुत परेशानी हो रही है और तो और लोगों की कमर अकड़ जा रही है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बढ़ती कमर दर्द की परेशानी को आप कैसे दूर भगा सकते हैं।

एक्सरसाइज पर दे ध्यान
अगर आप आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे है तो कमर दर्द की समस्या से बचने के लिए अपने शरीर को बीच-बीच में आराम अवश्य दें और ध्यान रहे कि प्रतिदिन सुबह एक्सरसाइज व योगासन का अभ्यास अवश्य करें।

अदरक और शहद
आप चाहे तो कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए अदरक को गर्म पानी में भिगोकर रखें फिर इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
इसके अलावा अदरक के तेल से कमर की मालिश करें। इसी के साथ चाहे तो तुलसी के पत्ते को गर्म पानी में भिगोकर रखे फिर इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

लहसुन
लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे भी होते हैं। कमर दर्द में भी लहसुन एक लाभकारी नुस्खा की तरह काम करता है। इसके लिए आप लहसुन की 8 से 10 कलियां लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्टो को अपने कमर पर लगाएं या फिर इसी पेस्ट से कमर की मालिश करवाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में कमर दर्द से राहत मिल जाएगा।

आइस पैक
किसी भी तरह के दर्द को दूर करने में बर्फ काफी मददगार है। कमर दर्द की समस्या होने पर भी आप आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। ये पैक आपके कमर में होने वाली सूजन को भी खत्म कर देगा।

तुलसी
कहा जाता हर दिन तुलसी के पत्तो का सेवन करने से कमर का दर्द दूर होता है और लाभ मिलता है।

हल्दी
शरीर में किसी भी तरह के दर्द और सूजन से राहत पाने में हल्दी रामबाण की तरह काम करती है। ऐसी समस्याओं में डॉक्टर भी दूध में हल्दी डालकर पीने की सलाह देते हैं। अगर आप कमर दर्द से परेशान हैं तो आप भी हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
