Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से बीमारियां रहेंगी दूर, मोटापा होगा कम
आमतौर पर अजवाइन का इस्तेमाल नमकीन पूरी, मठ्ठी, नमक पारे और पराठों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में ऐसे गुणकारी तत्व मौजूद हैं, जिनसे आप अब तक अंजान हैं। अजवाइन पाचन के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही इसके कई और गजब के फायदे भी हैं। गर्म पानी और नमक के साथ अजवाइन खाने से अपच से राहत मिल सकती है। अजवाइन सर्दी-जुकाम बहती नाक और ठंड से निजात पाने की अचूक दवा है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जलनरोधी तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाते हैं बल्कि सर्दी और साइनस में आराम दे सकते हैं। अजवाइन के साथ ही अजवाइन का पानी पीना भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, खासकर तब, जब आप सुबह में खाली पेट अजवाइन का पानी पीते हैं।

वजन घटाने में मददगार
अजवाइन वजन घटाने में भी काफी मददगार है। अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें। इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पीने से जल्दी फायदा होता है। आप चाहें तो पानी में अजवाइन उबालकर भी पी सकते हैं।

गैस की समस्या करें दूर
गैस की समस्या इस पानी को पीने से ठीक होती है। अगर आपको गैस की समस्या रहती हैं तो यह पानी आपके लिए रामबाण है। इसे पीने से गैस की समस्या ठीक होती है।

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा
कई महिलाओं को पीरियड्स के वक्त कमर और पेट के निचले हिस्से में बहुत दर्द होता है। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ अजवाइन लेने से दर्द में आराम मिलता है। हां, इस बात का ध्यान रखिए कि अजवाइन की तासीर गरम होती है और अगर ब्लड फ्लो ज्यादा हो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

गठिया में फायदेमंद
अजवाइन से गठिया के रोग में भी आराम मिलता है। अजवाइन के चूरन की पोटली बनाकर घुटनों में सेंकने से फायदा होता है। आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया रोग में मदद मिल सकती है।

सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत
अगर आपकी खांसी ठीक नहीं हो रही है तो अजवाइन का पानी बहुत फायदा करेगा। इसके लिए अजवाइन को पानी में मिलाकर उबाल लें। इसमें काला नमक मिलाकर पीने से आराम मिल सकता है।

ऐसे बनाएं अजवाइन का पानी
अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ना होगा। फिर अगल सुबह इस पानी को उबालकर छान लें। इस पानी को सुबह बिना कुछ और खाए-पिए ही पीना है। इससे आपका पाचनतंत्र ठीक होगा और कब्ज जैसी समस्या नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
