Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गर्भनिरोधक के तरह काम करती है सुपारी, इन्हें करना चाहिए परहेज
सुपारी कई बीमारियों से निजात दिलाने में सक्षम है। यह हर जगह आसानी से उपलब्ध है। इसे पुंगीफल भी कहते हैं। सुपारी का पूजा-अनुष्ठान में बहुतायत में प्रयोग होता है। इस कारण इसे दैवीय फल भी माना जाता है। पर इसके कई औषधीय गुण भी हैं। सुपारी से कई दवाआसानी से बनायी जा सकती है। अनेक प्रकार की बीमारियों में इन दवाओं का त्वरित लाभ लिया जा सकता है। आइए जानें:

1. पेट में जलन, अफरा और गैस की शिकायत हो तो सुपारी को जलाकर उसके भस्म को गुनगुने गर्म पानी के साथ लेने पर आराम मिलता है।
2. दाद, खाज, खुजली जैसे चर्म रोगों में सुपारी का भस्म नारियल तेल में मिलाकर लगाने से फायदा होता है।
3. सुपारी के भस्म और कपूर को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से चमड़े के श्वेत रोग यानि सफेद दाग में लाभ मिलता है।
4. सुपारी के भस्म को मट्ठा में मिलाकर ऋतुवती महिला को पांच दिन खाली पेट खिलाने से अचूक गर्भनिरोधक का काम करता है।
5. भोजन के बाद सुपारी का एक कच्चा टुकड़ा खाने पर यह पाचन क्रिया में सहायक होता है।
6. सुपारी खाने से मुंह में ज्यादा सलाइवा बनता है और इससे मुंह के सूखापन से बचा सकता है।
ज्यादा खाने के नुकसान
1. कच्चा सुपारी अधिक मात्रा में अथवा लगातार खाने से मुख रोग हो सकता है। यह कैंसर भी हो सकता है।
2. बहुत ज्यादा मात्रा में सुपारी खाने से नपुंसकता का खतरा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications