Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
गर्मियों में मिलाकर खाएं दही में भूना हुआ जीरा, भूख लगने के साथ होंगे ये फायदे
दही का इस्तेमाल गर्मियों में मट्ठा, छाछ और कई तरह से किया जाता है। दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दही में दूध की तुलना ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं दही के साथ भुना हुआ जीरा मिलाने से इसका स्वाद तो बढ़ ही जाता है साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेंमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाने से क्या फायदा होता है।

भूख लगती है
जिन लोगों को भूख नहीं लगती हैं। उन्हें तो दही में भूना हुआ जीरा डालकर उसका सेवन करना चाहिए। दही में भूना हुआ जीरा डालकर खाने से भूख खुलती है। दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाने के कई पॉजिटिव फायदे होते हैं। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं और मस्क्यूलर बॉडी चाहते हैं उनके लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

कब्ज से छुटकारा
कब्ज की परेशानी बहुत से लोगों को होती है और धीरे धीरे ये परेशाना काफी बढ़ने लगी है। ऐसे में भुना हुआ जीरा और दही खाना फायदेमंद हो सकता है। दही और जीरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है।

पेट को रखते है स्वस्थ
दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे पेट को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। ऐसे में खाली दही खाने से भी आपको इसका फायदा मिल सकता है।

दिल के लिए अच्छा
दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा
इस बिजी लाइफस्टाइल में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही सामान्य हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में दही और भुने हुए जीरे का सेवन किसी दवा से कम नहीं हैं।दही और जीरे में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होता है। इस कारण यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है।

डायबिटीज से दूर रहें
दही और जीरे में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसलिए जिन लोगों की फैमिली हिस्ट्री में किसी को डायबिटीज नहीं है, वे दही और भुने जीरे का सेवन करके डायबिटीज की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
